GMCH STORIES

बाँसवाड़ा में महिला पुलिस पेट्रोलिंग यूनिट की हुई शुरुआत

( Read 7149 Times)

15 Feb 19
Share |
Print This Page
बाँसवाड़ा में महिला पुलिस पेट्रोलिंग यूनिट की हुई शुरुआत

बांसवाड़ा / जिला पुलिस अधीक्षक सुश्री तेजस्विनी गौतम की पहल पर बांसवाड़ा में गुरुवार से महिला पुलिस पेट्रोलिंग की शुरूआत की गई। शहर के स्कूल,कॉलेजों, बाजारों एवं मेला-त्यौहार आयोजन स्थानों पर सड़क छाप मजनुओं, आवारा युवकों एवं उच्छृंखल बाइकर्स की अनैतिक हरकतों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से इस महिला पुलिस पेट्रोलिंग की शुरूआत की गई है। 

पुलिस लाईन परिसर से आज सुबह इस महिला पुलिस पेट्रोलिंग के तीन दलों को हरी झण्डी दिखाने के बाद पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने कहा कि राजस्थान में उदयपुर से सर्वप्रथम महिला पुलिस पेट्रोलिंग की शुरूआत के बाद जयपुर, अलवर आदि से शुरू हुई श्रृंखला के तहत आरंभिक चरण में तीन दलों का गठन किया गया है और इसका उद्देश्य शहर में इस प्रकार के असामाजिक तत्वों के प्रति आम जन व विशेषकर महिलाओं में सुरक्षा का अहसास करवाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बांसवाड़ा में तीन लेडी पेट्रोलिंग युनिट तीन स्कूटी पर लांच की है। जिसमें यह दो-दो की संख्या में रहेगी। इनका मुख्य कार्य सिर्फ पेट्रोलिंग होगा लेकिन यदि किसी भी महिला से किसी भी  तरीके की कोई भी छेड़छाड़ अगर होती है, कोई एमवी एक्ट का चालान बनाना है तो यह लोग सतर्क रहकर कार्य करेंगे और संबंधित थाने से हमेशा संपर्क में रहेंगे।

इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंदनदान बारहठ, पुलिस उपाधीक्षक घनश्याम शर्मा व ब्रजराजसिंह, शहर कोतवाल देवीलाल मीणा, आरआई पुलिस रघुवीरसिंह और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे। इससे पूर्व पुलिस अधीक्षक ने महिला पुलिस पेट्रोलिंग दल की सभी महिलाओं को उनके दायित्वों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।   

सुरक्षा का अहसास करवाना प्राथमिकता:

पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि महिला पेट्रोलिंग युनिट को लांच करने का सर्वप्रमुख उद्देश्य यह है कि गलियों में, बाजारों मंे, स्कूल-कॉलेजेस की छात्राएं जिनको किसी भी छेड़छाड़ की स्थिति में अमूमन मेल पुलिस या मेल कांस्टेबल को अप्रोच करने में थोड़ा सा भी अगर संशय रहता है तो उस स्थिति को दूर करना है। इस माध्यम से हम अप्रोच अबीलिटी बढ़ाना चाहते है ताकि वो इन महिला कांस्टेबल से संपर्क कर आसानी से पहुंचकर अपनी परेशानी बता सकती है। एसपी ने बताया कि इस माध्यम से पुलिस रिस्पोंस टाईम भी कम होगा और शहरी क्षेत्र में इस माध्यम से ज्यादा से ज्यादा मेल और फिमेल पुलिस की पेट्रोलिंग के माध्यम से हर आम व्यक्ति और महिलाओं मंे सुरक्षा का वातावरण तैयार करते हुए सुरक्षा का अहसास हो।  

भविष्य में बढ़ोत्तरी की संभावना:

पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने मीडियाकर्मियों के एक प्रश्न के जवाब में बताया कि भविष्य में यदि पुलिस मुख्यालय द्वारा स्कूटी अलोट होती है तो आवश्यकता को देखते हुए अवश्य ही इसमें बढ़ोत्तरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि बांसवाड़ा में महिला कांस्टेबल की संख्या भी बहुत कम है ऐसे में अधिकाधिक महिलाएं पुलिस सेवा में आती है तो इस कार्य में बढ़ोत्तरी अधिक आसान हो जाएगी। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Banswara News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like