GMCH STORIES

ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं के साथ ‘युवा महोत्सव 2019’ का आज से होगा आगाज़

( Read 5810 Times)

15 Feb 19
Share |
Print This Page
ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं के साथ ‘युवा महोत्सव 2019’ का आज से होगा आगाज़

बांसवाड़ा / प्रमुख शासन सचिव युवा मामले एवं खेल विभाग एवं माननीय अध्यक्ष राजस्थान युवा बोर्ड द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुपालना में जिला प्रशासन एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के संयुक्त तत्वाधान में प्रतिभा खोज युवा महोत्सव 2019 का आयोजन 14 फरवरी, गुरुवार से जिले के प्रत्येक ब्लॉक मुख्यालय पर होगा। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विजेता जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता 19 फरवरी को हाऊसिंग बोर्ड स्थित कम्यूनिटी हॉल में होगी। समस्त ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रमों के लिए संभागीयों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाकर फॉर्म की कॉपी जन्म तिथि प्रमाण पत्र एवं फोटो साथ लगाकर ब्लॉक पर जमा करवानी होगी। 

संभागियों के लिए यह है नियमावली

लोक  नृत्य राजस्थानी शैली, लोक गायन हिंदुस्तानी शैली, नाटक हिंदी या अंग्रेजी, शास्त्री एकल गायन इनमें प्री रिकॉर्ड म्यूजिक टेप कैसेट सीडी पेन ड्राइव सिनेमा गीत की अनुमति नहीं है। शास्त्रीय नृत्य कत्थक भरतनाट्यम ओडीसी इनमें भी प्री रिकॉर्ड म्यूजिक की अनुमति नहीं है। शास्त्रीय वाद्य यंत्र समस्त प्रकार सोलो सितार बांसुरी तबला वीणा गिटार तबला हारमोनियम प्रतिभागी स्वयं का वाद्य यंत्र लेकर आवे। गतिविधियों में मुख्य रूप से सामूहिक लोक नृत्य 20 लोगों की टीम, सामूहिक लोक गायन 10 संभागियों का दल, नाटक में 15 संभागियों का दल भाग  लेगा। जबकि  एकल में शास्त्रीय नृत्य कत्थक, भरतनाट्यम, ओडीसी, मणिपुरी, कच्ची पुरी, हिंदुस्तानी गायन, आशुभाषण, सितार, बांसुरी, तबला, मृदंगम, वीणा, हारमोनियम, गिटार, चित्रकला, फड़, रावण्हत्ता, रम्मत, अलगोजा, मानना, भित्ति चित्र, लंगा मांगणियार, कठपुतली, खड़ताल, मोरचंग इत्यादि रखी गई। इन गतिविधियों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाला जिला स्तरीय कार्यक्रम में भाग ले सकेगें। लोक  नृत्य राजस्थानी शैली, लोक गायन हिंदुस्तानी शैली, नाटक हिंदी या अंग्रेजी, शास्त्री एकल गायन इनमें प्री रिकॉर्ड म्यूजिक टेप कैसेट सीडी पेन ड्राइव सिनेमा गीत की अनुमति नहीं है। शास्त्रीय नृत्य कत्थक भरतनाट्यम ओडीसी इनमें भी प्री रिकॉर्ड म्यूजिक की अनुमति नहीं है। शास्त्रीय वाद्य यंत्र समस्त प्रकार सोलो सितार बांसुरी तबला वीणा गिटार तबला हारमोनियम प्रतिभागी स्वयं का वाद्य वाद्य यंत्र लेकर आयंेगे। आशु भाषण हिंदी अंग्रेजी का विषय उसी समय दिया जाएगा।

यहां होंगे ब्लॉक स्तरीय आयोजन

ब्लॉक बागीदौरा का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़ोदिया में, आनंदपुरी का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आनंदपुरी,  गांगड़तलाई का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांगड़तलाई,  बांसवाड़ा का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खान्दुकालोनी  बांसवाड़ा,  तलवाड़ा का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तलवाड़ा, छोटी सरवन का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छोटी सरवन, घाटोल का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय घाटोल, कुशलगढ़ का राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कुशलगढ़, सजनगढ का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सजनगढ़, गढी का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गढ़ी, और अरथूना ब्लॉक का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अरथूना में ब्लॉक स्तरीय आयोजन होंगे। कार्यक्रम में प्रथम विजेता रहने वाले संभागी जिला स्तरीय कार्यक्रम में भाग ले सकेगें। समस्त गतिविधियों के लिए  जिम्मेदारी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को दी गई।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Banswara News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like