राज्यव्यापी हड़ताल 49वें दिन समाप्त
( Read 2525 Times)
19 Jun 18
Print This Page
बांसवाड़ा| महानरेगा कार्मिक संघ की राज्यव्यापी हड़ताल 49वें दिन समाप्त हो गई। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राजमंत्री राजेंद्र राठौड़ के साथ जयपुर में संघ के पदाधिकारयेां की बैठक में महानरेगा संघ की दोनों भर्तियां एलडीसी व अधीनस्थ सेवा भर्ती को प्रारंभ करने पर लिखित समझौता किया गया। समझौता वार्ता मे पंचायत प्रसार अधिकारी संघ के अध्यक्ष सोहनलाल डारा, ग्राम विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष महावीर शर्मा, सरपंच संघ के अध्यक्ष भवरलाल जानू मौजूद रहे।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Banswara News