मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Ajmer News

मुख्य अभियंता ने सुनी आमजन की समस्याएं

अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. के मुख्य अभियंता श्री एन एस निर्वाण ने मंगलवार 30 जुलाई को विद्युत उपभोक्ताओं/

WAf𝕏TGin✉🖨
मुख्य अभियंता ने सुनी आमजन की समस्याएं

अजमेर,  अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. के मुख्य अभियंता श्री एन एस निर्वाण ने मंगलवार 30  जुलाई को विद्युत उपभोक्ताओं/आम नागरिकों की विद्युत संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए अजमेर स्थित हाथी भाटा पावर हाउस में जन सुनवाई की।

जनसुनवाई के दौरान डिस्कॉम क्षेत्र की कुल 27 समस्याएं प्राप्त हुई। प्राप्त समस्याओं में बिल संबंधी, पोल शिफ्ट करवाने संबंधी, पेंशन संबंधी, सेटलमेन्ट संबंधी, विद्युत दर में जीएसटी संबंधी, सतर्कता जांच संबंधी, टेढ़े पोल को सीधा करने संबंधी एवं ऑडिट चार्ज संबंधी समस्याएं थी।

उन्होंने जनसुनवाई शिविर के दौरान आई समस्याओं में मुख्य रूप से परिवादी श्रीमति श्री लक्ष्मण निवासी फ़रीदाबाद कॉलोनी भगवानगंज अजमेर को दूसरी बार विद्युत पोल से चोरी करते हुए पकड़ा गया जिस पर उन्हें 91253 का जुरमाना लगाया गया तथा साथ ही मुख्य अभियंता श्री एन एस निर्वाण ने  प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान परिवादी मोहम्मद युसूफ निवासी मकराना के समक्ष समझौता समिति के सुनवायी का प्रकरण लंबित होने के कारण मुख्य अभियंता ने अधीक्षण अभियंता नागौर को प्रकरण में शीघ्र जांच कर अग्र्रिम कार्यवाही के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान  अधीक्षण अभियंता श्री वी. पी. सिंह(योजना) अधीक्षण अभियंता (सतर्कता) श्री वी एस शेखावत, अधीक्षण अभियंता(एसीसी) श्री ए के गुप्ता, अधीक्षण अभियंता (एडीसी) श्री  एम एल मीणा, वरिष्ठ लेखाधिकारी श्री रामचन्द्र फुलवारी, आंतरिक अंकेक्षक श्री दीपक शर्मा मौजूद थें। साथ ही टाटा पावर अधिकारी श्री मनीष जैन उपस्थित थे।