मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Ajmer News

प्रबन्ध निदेशक ने दिया समस्या समाधान का आश्वासन

अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री वी एस भाटी ने डिस्कॉम क्षेत्र में काम करने वाले ठेकेदारों को उनकी समस्याओं के शीघ्र निराकरण

WAf𝕏TGin🖨
प्रबन्ध निदेशक ने दिया समस्या समाधान का आश्वासन

अजमेर । अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री वी एस भाटी ने डिस्कॉम क्षेत्र में काम करने वाले ठेकेदारों को उनकी समस्याओं के शीघ्र निराकरण का भरोसा दिलाया है।

डिस्कॉम्स कॉन्ट्रैक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन अजमेर के पदाधिकारियों ने आज डिस्कॉम मुख्यालय में प्रबंध निदेशक श्री भाटी एवं अन्य अधिकारियों से मुलाकात कर कार्य में आ रही व्यावहारिक परेशानियों एवं सकारात्मक सुझावों पर बातचीत की।

श्री भाटी ने कहा कि निगम की सोच सभी को साथ लेकर चलने की है। निगम क्षेत्र के सी एल आर सी ठेकेदारों की व्यावहारिक कठिनाइयों का समाधान किया जाएगा।

इस अवसर पर निदेशक तकनीकी श्री एम बी पालीवाल, निदेशक वित्त श्री एस एम माथुर एवं मुख्य अभियंता श्री के एस सिसोदिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।