GMCH STORIES

निगम द्वारा एक हजार 62 जन समस्याओं का निस्तारण

( Read 2291 Times)

15 Jun 19
Share |
Print This Page
निगम द्वारा एक हजार 62 जन समस्याओं का निस्तारण

अजमेर । अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. द्वारा जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए अधीक्षण अभियंता एवं सहायक अभियंता मुख्यालयों पर लगाये गये जन समस्या समाधान शिविरों में चालू वित्तीय वर्ष के अप्रेल माह के दौरान एक हजार 62समस्याओं का निस्तारण कर उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की गयी है।

निगम के प्रबंध निदेशक श्री वी. एस. भाटी ने बताया कि अधीक्षण अभियंता मुख्यालयों पर चालू वित्तीय वर्ष के अप्रेल माह तक कुल 295 जन समस्यायें दर्ज की गई जिनमें सभी जनसमस्याओं का निस्तारण कर दिया गया है। उन्हांेने बताया कि अधीक्षण अभियंता मुख्यालय पर निस्तारण की गई जन समस्याओं में चितौड़गढ़ में 266 समस्याओं का निस्तारण किया गया जबकि सीकर में 15] बांसवाड़ा में 10 तथा प्रतापगढ़ में 4 समस्याओं का निस्तारण किया गया है।     

प्रबंध निदेशक ने बताया कि सहायक अभियंता मुख्यालयों पर चालू वित्तीय वर्ष के अप्रेल माह तक कुल 769 जन समस्याओं को पंजीकृत कर 767 समस्याओं का निस्तारण कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि निपटाई गयी जन समस्याओं में चितौड़गढ़ में 502 समस्याओं का निस्तारण किया गया जबकि नागौर में 98] सीकर में 66] बांसवाड़ा में 46] उदयपुर में 27] अजमेर जिला सर्किल में 16] राजसमंद में 7 तथा प्रतापगढ़ में 5 जन समस्याओं का निस्तारण किया गया है।   


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Ajmer News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like