मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Ajmer News

प्रबंध निदेशक करेंगे जनसुनवाई 

अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. के प्रबंध निदेशक श्री वी. एस.

मुख्य बिंदु
  • अजमेर विद्युत वितरण निगम लि.
  • के प्रबंध निदेशक श्री वी.
  • भाटी मंगलवार 20 अगस्त को विद्युत उपभोक्ताओं/आम नागरिकों की विद्युत संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए जनसुनवाई करेंगे।
  • प्रबंध निदेशक 20 अगस्त को प्रातः 10.
  • 30 बजे तक हाथी भाटा पावर हाऊस जयपुर रोड़ अजमेर में जनसुनवाई करेंगे।
  • विद्युत उपभोक्ता, उपभोक्ता संगठन, किसान संगठन, स्वयं सेवी संगठन, आम नागरिक, कर्मचारी एवं कर्मचारी संगठन सुझाव देने एवं शिकायतों के समाधान के लिए 20 अगस्त को हाथीभाटा पावर हाऊस में प्रबंध निदेशक से मिल सकते है।
WAf𝕏TGin✉🖨
प्रबंध निदेशक करेंगे जनसुनवाई 

अजमेर । अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. के प्रबंध निदेशक श्री वी. एस. भाटी मंगलवार 20 अगस्त को विद्युत उपभोक्ताओं/आम नागरिकों की विद्युत संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए जनसुनवाई करेंगे।

प्रबंध निदेशक 20 अगस्त को प्रातः 10.30 बजे से मध्यान्ह 12.30 बजे तक हाथी भाटा पावर हाऊस जयपुर रोड़ अजमेर में जनसुनवाई करेंगे।

विद्युत उपभोक्ता, उपभोक्ता संगठन, किसान संगठन, स्वयं सेवी संगठन, आम नागरिक, कर्मचारी एवं कर्मचारी संगठन सुझाव देने एवं शिकायतों के समाधान के लिए 20 अगस्त को हाथीभाटा पावर हाऊस में प्रबंध निदेशक से मिल सकते है।

जनसुनवाई का यह कार्यक्रम प्रत्येक मंगलवार को जारी रहेगा जिसमें यथा संभव उपभोक्ताओं एवं आमजन को राहत पहुंचाने के प्रयास किए जाएगें।

जनसुनवाई में उपस्थित होने वाले उपभोक्ता अपने प्रार्थना पत्रा का पंजीकरण 20 अगस्त को प्रातः 9.30 बजे से प्रातः 11.00 बजे तक करा सकते है। इस समयावधि के पश्चात् आने वाले प्रार्थना पत्रों की सुनवाई आगामी जनसुनवाई शिविर में की जाएगी।