GMCH STORIES

अनापत्ति प्रमाण-पत्र जारी करने हेतु अधिकारियों को किया अधिकृत

( Read 8931 Times)

21 May 19
Share |
Print This Page
अनापत्ति प्रमाण-पत्र जारी करने हेतु अधिकारियों को किया अधिकृत

अजमेर। अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. के प्रबंध निदेशक श्री वी. एस. भाटी ने अन्य सेवाओं में भर्ती हेतु प्रतियोगी परीक्षा/साक्षात्कार में शामिल होने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के पक्ष में अनापत्ति प्रमाण-पत्रा (एनओसी) जारी करने के लिए निगम के अधिकारियों को अधिकृत किया है।

प्रबंध निदेशक ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ऐसे अधिकारी/कर्मचारी जो प्रतियोगी परीक्षा/साक्षात्कार में चयन होने के बाद निगम सेवा छोड़ देता है तो अधिकारी/कर्मचारी उनके नियुक्ति आदेश/अनुबंध पत्रा/कर्मचारी सेवा  नियम-1964/तकनीकी कर्मचारी सेवा नियम-1975 में निगम द्वारा उल्लेखित सभी नियमों और शर्तों का पालन करेगा, इस आधार पर निगम प्रशासन द्वारा अधिकृत अधिकारी ऐसे अधिकारी/कर्मचारी को अनापत्ति प्रमाण-पत्रा जारी करेंगे। उन्होंने बताया कि श्रेणी- द्वितीय अधिकारी वर्ग  के लिए सचिव (प्रशासन) एवं श्रेणी- तृतीय व चतुर्थ कर्मचारी वर्ग के लिए संबंधित उच्च अधिकारी/संभागीय/अति. मुख्य/ वृत्त अधीक्षण अभियंता को एनओसी जारी करने के लिए अधिकृत किया गया है।

उक्त आशय के आदेश सचिव (प्रशासन) श्री एन. एल. राठी ने जारी किए है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Ajmer News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like