मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 28 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Pacific Group

कैंसर के इलाज में इम्युनोथैरेपी के लाभ पर चर्चा के लिए सम्मेलन रविवार को

प्रदेशभर के मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट करेंगे विचार विमर्श

मुख्य बिंदु
  • कैंसर को आमतौर पर खतरनाक बीमारी माना जाता है लेकिन इसका इलाज संभव है और दुनियाभर में लाखों लोगों को इसके आधुनिक सफल उपचारों से सुस्वास्थ्य प्राप्त हुआ है।
  • कैंसर के उपचार के लिए चिकित्सा विज्ञान में हो रहे नवाचारों पर विचार-विमर्श करने के लिए उदयपुर में मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट का एक दिवसीय सम्मेलन रविवार को होटल हावर्ड जॉनसन में आयोजित किया जा रहा है।
  • सम्मेलन में प्रदेशभर के कैंसर रोग विशेषज्ञ भाग लेंगे और केस के आधार पर अपने अनुभव साझा करेंगे।
  • प्रोग्राम डायरेक्टर पेसिफिक मेडिकल एंड हॉस्पिटल तथा पारस हेल्थ के डायरेक्टर और सीनियर कन्सल्टेंट डॉ.
  • मनोज महाजन ने बताया कि कैंसर के उपचार में इम्यूनोथैरेपी के उपयोग के अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं।
  • कैंसर के विभिन्न प्रकारों में इम्यनोथैरेपी के इस्तेमाल और सफलता पर विशेषज्ञ अपने विचार इस सम्मेलन के माध्यम से रखेंगे।
WAf𝕏TGin✉🖨
कैंसर के इलाज में इम्युनोथैरेपी के लाभ पर चर्चा के लिए सम्मेलन रविवार को

उदयपुर। कैंसर को आमतौर पर खतरनाक बीमारी माना जाता है लेकिन इसका इलाज संभव है और दुनियाभर में लाखों लोगों को इसके आधुनिक सफल उपचारों से सुस्वास्थ्य प्राप्त हुआ है।

कैंसर के उपचार के लिए चिकित्सा विज्ञान में हो रहे नवाचारों पर विचार-विमर्श करने के लिए उदयपुर में मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट का एक दिवसीय सम्मेलन रविवार को होटल हावर्ड जॉनसन में आयोजित किया जा रहा है।

सम्मेलन में प्रदेशभर के कैंसर रोग विशेषज्ञ भाग लेंगे और केस के आधार पर अपने अनुभव साझा करेंगे।

प्रोग्राम डायरेक्टर पेसिफिक मेडिकल एंड हॉस्पिटल तथा पारस हेल्थ के डायरेक्टर और सीनियर कन्सल्टेंट डॉ. मनोज महाजन ने बताया कि कैंसर के उपचार में इम्यूनोथैरेपी के उपयोग के अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं।

कैंसर के विभिन्न प्रकारों में इम्यनोथैरेपी के इस्तेमाल और सफलता पर विशेषज्ञ अपने विचार इस सम्मेलन के माध्यम से रखेंगे।

सम्मेलन के पहले सेशन में में डॉ. अंकित अग्रवाल, डॉ. असीम के सामर और डॉ. मुकेश कुमार मोडरेटर रहेंगे तथा दूसरे सेशन में डॉ. मनोज महाजन, डॉ. तारांचद गुप्ता अपने विचार रखेंगे।

डॉ. महाजन ने बताया कि आज के समय में इम्नोथैरेपी से कई मरीजों के लाभ हुआ है और अन्य उपचारों की तुलना में इसके साइड इफेक्ट काफी कम हैं।

सम्मेलन में डॉ. हेमन्त कुमार दाधिच, डॉ. रेनु मिश्रा, डॉ. सचिन जैन, डॉ. अभिषेक शर्मा, डॉ. मानसी संदीप शाह और डॉ. रोहित जे रेबेलो भी अपने विचार रखेंगे।