GMCH STORIES

देश के किसानों की दुर्दशा के लिए कांग्रेस जिम्मेदार

( Read 5423 Times)

17 Jan 19
Share |
Print This Page
देश के किसानों की दुर्दशा के लिए कांग्रेस जिम्मेदार

भोपाल। देश के किसानों की दुर्दशा के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कृष्णा राज ने बुधवार को कहा कि भाजपा नीत केन्द्र सरकार उनको आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रही है। कृष्णा ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘कांग्रेस ने 70 साल तक देश में शासन किया। इसके बाद भी किसान क्यों कर्जे में हैं? किसानों की दुर्दशा के लिए कौन जिम्मेदार है? इसके लिए कांग्रेस जिम्मेदार है।’’ 

उन्होंने कहा कि इसके विपरीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने 2022 तक देश के किसानों की आय को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। इस नीति पर चलते हुए मोदी सरकार ने स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों से भी अधिक करते हुए किसानों को उनकी लागत का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य दिलाने का काम किया है, ताकि वे आत्मनिर्भर हो जाएं।’’ 

मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार द्वारा किसानों को दो लाख रूपये तक कर्जा माफ करने के एक सवाल पर कृष्णा ने बताया, ‘‘देश का किसान कर्ज से दबा है। लेकिन कांग्रेस की सरकारें समस्या को समझने की बजाय भटकाने की नीति पर चलती रहीं। ’’ उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को समझते हुए मोदी की सरकार ने किसानों के लिए मृदा परीक्षण योजना, प्रधानमंत्री सिंचाई योजना आदि लागू की।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : National News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like