GMCH STORIES

100 साल के दौरान छठा सबसे गर्म साल रहा 2018

( Read 2641 Times)

17 Jan 19
Share |
Print This Page
100 साल के दौरान छठा सबसे गर्म साल रहा 2018

नई दिल्ली। जलवायु परिवर्तन की वजह से देश में गर्मी बढ़ती ही जा रही है। इस सदी का यह दशक जहां सबसे अधिक गर्म रहा, वहीं 1901 से लेकर अब तक 2018 छठा सबसे गर्म साल रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक 2018 का वार्षिक तापमान 0.41 डिग्री अधिक रहा। इससे पहले 2016 में तापमान 0.72 डिग्री, 2009 में 0.56 डिग्री, 2017 में 0.55 डिग्री, 2010 में 0.54 डिग्री और 2015 में 0.42 डिग्री रहा। इन 117 सालों में सबसे गर्म पंद्रह सालों में से 11 साल 2004-2018 के बीच रहे। इस आधार पर 2009-2018 को सदी का सबसे गर्म दशक बताया जा रहा है।

वहीं इस साल बारिश, गर्मी, शीतलहर, बर्फबारी, तूफान, आंधी, बाढ़ आदि भी देश ज्यादा ङोलना पड़ा। सरकारी रिपोर्ट के अनुसार देश में बाढ़ और भारी बारिश की वजह से इस साल 800 मौतें हुईं। इनमें 8 से 23 अगस्त के बीच केरल में 223, उत्तर प्रदेश में 158, महाराष्ट्र में 139 और पश्चिम बंगाल में मानसून के दौरान 116 मौतें हुईं।

 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : National News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like