GMCH STORIES

जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी आदर्श ग्राम पंचायत के मापदंडो को टीम भावना से क्रियान्वन करें- भरत सिंह

( Read 2924 Times)

14 Dec 19
Share |
Print This Page
जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी आदर्श ग्राम पंचायत के मापदंडो को टीम भावना से क्रियान्वन करें- भरत सिंह

डॉ. प्रभात कुमार सिंघल, कोटा 

कापूर्व केबीनेट मंत्री एवं विधायक भरत सिंह ने कहा कि कनवास को आदर्श ग्राम पंचायत के रूप में विकसित करने के लिए जनप्रतिनिधि एवं अधिरी टीम भावना के साथ कार्य कर जनहित में प्रभावी रूप योजनाओं का क्रियान्वन करें। उन्होंने कहा कि आदर्श ग्राम पंचायत के रूप में आम लोगों को मूलभूत सुविधाऐं एवं विकास का खाता तैयार करने के लिए सभी विभाग 5 वर्षीय प्लान तैयार कर प्रतिमाह उसकी प्रगति का आकलन भी करें। भरत सिंह आज जिले के उपखण्ड कार्यलय परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी 150 वीं जयंति वर्ष की उपलक्ष्य में जिले की  कनवास ग्राम पंचायत का चयन आदर्श ग्राम के रूप में किये जाने पर शुक्रवार को एक दिवसीय आमुखीकरण कार्यशाला एवं ग्राम सभा में सम्बोधित कर रहे थे। 
            भरत सिंह ने कहा कि आधारभूत विकास में वे किसी तरह की कमी नहीं छोड़ेंगे। पेयजल, सड़क, चिकित्सा, शिक्षा एवं किसान कल्याण के लिए योजनाओं की जानकारी देने के साथ स्थानीय स्तर पर उनका क्रियान्वन भी बेहतर तरीके से करें। उन्होंने पेयजल के लिए स्थाई रूप से कार्य योजना बनाने खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचाने के लिए योजना को पारदर्शिता से अमलीजामा पहनाने के निर्देश दिए। उन्होंने खेल मैदान के लिए आवंटित भूमि का उपयोग खेल प्रतिभाओं को तराशने, सिंचाई विभाग की पुरानी कॉलोनी में वृद्धाश्रम के प्रस्ताव तैयार करने ग्राम पंचायत के कार्यो की सोशल आडिट करवाने तथा स्थानीय लोगों को रोजगार के लिए वन विभाग को गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने का सुझाव दिया।
          सीईओ जिला परिषद ने योजना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि महात्मा गांधी आदर्श ग्राम को 17 सूत्री कार्यक्रम के आधार पर आगामी 5 वर्षोें की अवधि में समग्र रूप से विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी आदर्श ग्राम में 17 सूत्री कार्यक्रम के तहत सभी विभागों से समन्वय से कार्यक्रम किए जाऐंगे। उपखण्ड अधिकारी कनवास पुष्पा हरवानी ने कहा कि कनवास का आदर्श पंचायत में चयन होने से सशक्त, स्वच्छ, स्वस्थ व शिक्षित कनवास का सपना साकार करने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।
ग्राम सभा में आमलोगों को सरकार द्वारा निर्धारित 17 सूत्री कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। 
           जिला स्तर अधिकारियों द्वारा विभागवार योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लोगों को लाभ लेने के लिए आगे आने का आव्हान किया। उपनिदेशक कृषि रामनिवास पालीवाल द्वारा किसानों की आमदनी दुगुनी करने के लिए आधुनिक कृषि की जानकारी दी। उपनिदेशक समाज कल्याण ओपी तोषनीवाल द्वारा सामाजिक पेंशन योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में बताया। महाप्रबंधक उद्योग आरके सेठिया ने हस्तशिल्प एवं स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी देकर शिविर लगाने की बात कही। डीएफओ रवि मीणा ने वन क्षेत्र बचाने एवं पौधारोपण के द्वारा आमदनी बढ़ाने की जानकारी दी। सीएमएचओ डॉ. भूपेन्द्र तंवर ने चिकित्सा विभाग की योजनाओं एवं मौसमी बिमारियों से बचाव के बारे में बताया। जिला परिषद सदस्य कमल मीणा, पंचायत समिति सदस्य त्रिलोक, ग्राम पंचायत सरपंच ने भी आदर्श पंचायत के लिए मिलकर कार्य करने की बात कहीं। इस अवसर पर अधिशाषी अभियंता राजेश जसोरिया, दिनेश पारेता ने भी विस्तार से कार्यक्रम के बारे बताया।
ऐसे बनेगा आदर्श गॉव
         महात्मा गांधी आदर्श ग्राम कनवास में परिवार कल्याण कार्यक्रम को मजबूती से लागू कर सभी पात्र दंपतियों को प्रोत्साहित किया जायेगा। गर्भवती धात्री महिलाओं तथा बालक, बालिकाओं के स्वास्थ्य को महत्व दिया जायेगा एवं कुपोषण की रोकथाम के सभी राष्ट्रीय कार्यक्रमों में सहयोग प्रदान किया जायेगा।  सभी गभर्वती माताओं व बच्चों के स्वास्थ्य जांच एवं टीकाकरण सुनिश्चित कराया जायेगा।
          ग्राम में नशा मुक्त समाज की स्थापना के लिए प्रयास किया जायेगा तथा इसके लिए धूम्रपान, तम्बाकू सेवन एवं अन्य नषीले पदार्थो के सेवन पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। सभी बालक-बालिकाओं का शत प्रतिशत नामांकन  कराया जायेगा तथा उन्हें शिक्षा में साथ साथ कौशल प्रषिक्षण कार्यक्रमों से भी जोड़ा जायेगा। ग्राम में महिलाओं एवं बालक, बालिकाओं के सुखी, संतुष्ट एवं गरिमामय जीवन को सुनिष्चित करने के लिए उनके विरूद्ध भेदभाव, दुव्र्यवहार एवं शारीरिक हिंसा नही होने दिया जायेगा तथा समाज में समानता  का वातावरण कायम किया जायेगा। समस्त प्राकृतिक संसाधनों जैसे कुंआ, बावड़ी, तालाब, नदी, चारागाह, गोचर, ओरण, जमीन, जंगल, पहाड़ इत्यादि का संरक्षण किया जायेगा। इन्हें प्रदूषण एवं अतिक्रमण मुक्त रखा जायेगा और इनके विकास के लिए कार्य किया जायेगा।  ग्राम में वन्य प्राणियों, वनस्पतियों एवं जैव विविधता के संरक्षण पर भी ध्यान दिया जायेगा तथा वृक्षारोपण को बढावा दिया जायेगा। ऐतिहासिक विरासत, सांस्कृतिक धरोहर, धार्मिक स्थल, श्मसान, कब्रिस्तान इत्यादि की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए कार्य किया जायेगा।
            ग्राम में सतत् सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक विकास को बढावा देने के लिए बिजली, पेयजल, सड़क, स्कूल, खेल मैदान, पार्क, स्वास्थ्य केन्द्र, स्वरोजगार प्रषिक्षण केन्द्र, संचान के साधन, बैंक, मण्डी एवं हाट बाजार इत्यादि जरूरी संसाधानों की उपलब्धता सुनिष्चित करने के लिए प्रयास किया जायेगा। सभी लोगों को आवास एवं षौचालय इत्यादि जरूरी सुविधाएं उपलंबध कराने के लिए कार्य किया जायेगा तथा यह सुनिष्चित किया जायेगा कि इनसे संबंधित योजनाओं का लाभ सबसे पहले गरीब एवं कमजोर लोगों को मिले।रोजगार सृजन एवं सामुदायिक सम्पति निमार्ण के सभी कार्यक्रमों को जनहित में जवाबदेह तरीके से लागू किया जायेगा। कृषि क्षेत्र में उत्पादन क्षमता बढाने के लिए प्रयास किया जायेगा तथा इसके लिए उचित समय पर खाद, बीज, कीटनाषक इत्यादि की उपलब्धता सुनिष्चित करने के लिए सहकारी आंदोलन को मजबूत बनाने के साथ ही बागवानी, जैविक कृषि एवं कम जल खपत वाली फसलों को बढावा दिया जायेगा।
         रोजगार के लिए कृषि भूमि पर निर्भरता को कम करने के लिए उक्त ग्राम में गैर-कृषि क्षेत्रों को बढावा दिया जायेगा तथा इसके लिए स्वयं सहायता समूहों के गठन, विभिन्न आर्थिक गतिविधियों के चयन तथा समूहों को बैंक ऋण दिलाने के लिए कार्य किया जायेगा। ग्राम में जाति, धर्म, क्षेत्र, भाषा एवं सम्प्रदाय के आधार पर होने वाले सभी भेदभावों का विरोध किया जायेगा तथा विभिन्न जातियों, धर्मो, समुदायों एवं सम्प्रदायों के मध्य सौहार्द्र कायम करने और समरसता बढाने के लिए कार्य किया जायेगा। अपने घर, गांव, सार्वजनिक स्थल, धर्मस्थान, विद्यालय, स्वास्थ्य केन्द्र एवं हाट बाजार इत्यादि को स्वच्छ रखने हेतु प्रयास किया जायेगा तथा इसके लिए हर माह सामूहिक श्रमदान और स्वच्छता अभियान आयोजित किया जायेगा।  
 

Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Kota News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like