GMCH STORIES

तापमान में परिवर्तन से विभिन्न प्रजातियों पर पड़ रहा असर

( Read 6819 Times)

05 Feb 19
Share |
Print This Page
तापमान में परिवर्तन से विभिन्न प्रजातियों पर पड़ रहा असर

लंदन। वैज्ञानिकों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन के कारण कुछ जीवों की विभिन्न प्रजातियों की आबादी घट रही है। चिंता जताते हुए बताया कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण अनुमान से भी तेज गति से उनकी संख्या में कमी आ रही है। हालात यह है कि अधिकतर प्रजातियां तो विलुप्त होने के कगार पर पहुंच गई हैं।

ब्रिटेन की लिवरपूल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने बताया कि प्रजातियों पर विस्तृत अध्ययन करके बदलते तापमान का उनके ऊपर पड़ने वाले प्रभावों का अध्ययन किया गया। प्राप्त आंकड़ो से हर जीव की तापमान की नियत निर्धारण सीमा निकाली गई जिसे क्रिटिकल थर्मल लिमिट (सीटीएल) कहते हैं।

 ट्रेंड्स इन इकोलॉजी एंड इवोल्यूशन में प्रकाशित एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पौधों और जीवों की विभिन्न प्रकार की प्रजातियों पर अध्ययन कर प्राप्त किए गए डाटा को सार्वजनिक किया है। वैज्ञानिकों ने पाया कि बहुत सारे जीव अपनी प्रजनन क्षमता तब खो देते हैं जब तापमान उनके सीटीएल से नीचे होता है। कुछ जीव समूहों को जलवायु परिवर्तन से होने वाली प्रजनन हानि के लिए सबसे ज्यादा संवेदनशील माना जाता है। इसमें ठंडे खून की प्रजातियां और जलीय जीव शामिल हैं।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : InternationalNews
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like