GMCH STORIES

उत्तर भारत में ठंड का कहर रहा

( Read 6810 Times)

11 Dec 17
Share |
Print This Page
नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को ठंड का असर रहा और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में शून्य से नीचे तापमान दर्ज किया गया और उत्तर भारत के कई हिस्सों में भी ठंड का कहर रहा। सीमांत लद्दाख क्षेत्र को जम्मू कश्मीर के शेष हिस्से से जोड़ने वाले श्रीनगर-लेह राजमार्ग को संभावित भारी बर्फबारी के पहले बंद कर दिया गया है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, दिल्ली का न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री सेल्सियस नीचे 7.4 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक अधिकारी ने बताया, शाम या रात में बारिश होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में कल भारी बारिश और बर्फबारी होने संभावना है।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : National News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like