GMCH STORIES

अटकलों के बीच अनुष्का परिवार इटली रवाना

( Read 5774 Times)

09 Dec 17
Share |
Print This Page
मुंबई । अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और उनके परिवार को शुक्रवार की सुबह मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर देखा गया जहां से वे अज्ञात स्थान के लिए रवाना हुए। इस तरह की अटकलें हैं कि अनुष्का और विराट कोहली इटली में शादी कर रहे हैं। अनुष्का को बृहस्पतिवार रात्रि एक बजे के आसपास अपने भाई कर्णेश और माता-पिता के साथ मुंबई हवाई अड्डे पर देखा गया। इस दौरान उनके रवाना होने की तस्वीरें भी सामने आई हैं। इस तरह की खबरें हैं कि अनुष्का और कोहली 12 दिसम्बर को निजी समारोह में मिलान में शादी करेंगे। अनुष्का के प्रवक्ता ने हालांकि इससे इनकार किया है।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Sports News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like