GMCH STORIES

रेलवे के लिए मददगार सोशल मीडिया

( Read 2243 Times)

01 Dec 15
Share |
Print This Page
कोलकाता | समय के साथ हाईटेक होती तकनीक और लोगों के सोशल मीडिया पर बढ़ते रुझान का प्रभाव रेलवे पर भी पड़ रहा है। रेल मंत्रलय द्वारा सीधे तौर पर ट्विटर और फेसबुक हैंडल किए जाने से यात्री भी इसका भरपूर प्रयोग कर रहे हैं। हाल ही में चलती ट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही महिला यात्री ने रेल मंत्रलय को ट्वीट कर मदद की गुहार लगाई थी। इसके तत्काल बाद संबंधित जोन से उक्त यात्रियों को मदद मुहैया कराई गई। रेल मंत्रलय की इस तत्परता को यात्रियों ने भी सराहा। इसके चलते ही वर्तमान में पांच लाख से अधिक लोग रेल मंत्रलय के ट्विटर को फोलो कर रहे हैं। केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद रेलवे को भी नया आयाम देने की पहल शुरू कर दी गई थी। यात्रियों की परेशानी से सीधे तौर पर जुड़ने और उनके बीच अच्छे संबंध स्थापित करने के लिए रेल मंत्रलय ने ट्विटर और फेसबुक की शुरुआत की थी।
This Article/News is also avaliable in following categories : Rajasthan
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like