GMCH STORIES

ममता ने केजरीवाल को दिया अपना नैतिक समर्थन

( Read 5783 Times)

26 May 15
Share |
Print This Page
कोलकाता। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लेफ्टिनेंट गवर्नर नाजिब जंग के साथ चल रहे द्वंद्व को लेकर बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को फोन करके उनसे इस मसले पर सलाह मांगी है।
राज्य सचिवालय नबान्न सूत्रों के मुताबिक ममता ने केजरीवाल को अपना नैतिक समर्थन देते हुए कहा कि वे उनके साथ हैं। इसके बाद ममता ने ट्वीट करके अपने रूख को आधिकारिक तौर पर भी साफ कर दिया।
ममता ने अपने ट्वीट में कहा कि संघीय ढांचे में अतिरिक्त हस्तक्षेप को कभी स्वीकार नहीं किया जा सकता। राज्य सरकार आम लोगों के फैसले से निर्वाचित होती है। केंद्र सरकार भी जनादेश से निर्वाचित होती है। इसके बाद एक और ट्वीट करके ममता ने कहा कि प्रत्येक निर्वाचित संस्थान का अपना निर्दिष्ट अधिकार क्षेत्र होता है। दोनों को एक-दूसरे के अधिकार क्षेत्र का सम्मान करना चाहिए।
नवान्न सूत्रों ने बताया कि ममता दिल्ली के घटनाक्रम पर लगातार नजर रखी हुई हैं। मालूम हो कि एक महीने पहले भी केजरीवाल ने ममता को फोन किया था। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को करारी शिकस्त देकर केजरीवाल के सत्ता में आने के बाद से ही ममता से उनकी नजदीकियां बढ़ी हैं। इसकी एक वजह यह भी है कि ममता भाजपा से दूरी बनाकर चल रही है।
हालांकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बंगाल दौरे के समय मोदी-ममता के नजदीक आने की खबरें आई थीं लेकिन केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने साफ किया कि वह केंद्र-राज्य सरकार का परस्पर संंबंध है। पार्टीगत तौर पर भाजपा तृणमूल के विरोध में है।
This Article/News is also avaliable in following categories : Rajasthan
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like