होली सुलगने से अमन को आग

( Read 2689 Times)

12 Feb, 12 12:15
Share |
Print This Page

चुनाव से पहले असमाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिशें शुरू कर दीं। मीरगंज और सिरौली थाना क्षेत्र के गांवों में होलिका में आग लगा दिए जाने से दो समुदाय आमने-सामने आ गए। गनीमत रही कि पुलिस तुरंत हरकत में आई और माहौल बिगड़ते-बिगड़ते बचा।
एक ओर पुलिस जहां चुनाव में गड़बड़ी फैलाने की आशंका के चलते लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई कर रही है, वहीं, होली की सुरक्षा पर अभी उसकी नजर नहीं गई है। शनिवार को कुछ गांव में असमाजिक तत्वों ने होलिका में आग लगा दी। होलिका में आग क्या लगी जैसे अमन को किसी ने तीली लगा। दूसरे समुदाय के लोगों पर आग लगाने के आरोप लगे तो दोनों ही गांवों में ग्रामीण आमने सामने आ गए। हालांकि पुलिस की सूझबूझ के चलते शरारती फन नहीं फैला पाए। वहीं, मीरगंज में एक धार्मिक स्थल पर हो रहा अवैध निर्माण भी पुलिस ने रुकवा दिया।
दूसरे पक्ष के विरोध को हवा देने की यह चाल भी पुलिस ने नाकाम कर दी। मीरगंज संवाददाता के अनुसार गांव रइया नगला में दलितों के करीब 30 परिवार हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने मीरगंज-सिरौली मार्ग पर पच्चू के सेलर के सामने होलिका रखी। होलिका स्थल के पास ही गांव में दूसरे समुदाय के घर हैं। उनके बच्चे अक्सर शाम को वहीं आसपास खेलते हैं। आरोप है कि शनिवार शाम करीब पांच बजे दूसरे पक्ष के बच्चे ईंधन जलाकर ताप रहे थे। तभी किसी ने होलिका को सुलगा दिया।
इसका पता लगने पर दलित होलिका स्थल पर जमा हो गए। दूसरे समुदाय के लोगों पर आग लगाने के आरोप लगे तो वह भी सामने आ जमे। इसी बीच सूचना मिलते ही थाना पुलिस रइया नगला पहुंच गई। लोगों को होलिका स्थल से हटाकर पुलिस ने गांव के बुजुर्गो को बीच में डाल कर सुलह समझौता कराया। एहतियात गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
यह खबर निम्न श्रेणियों पर भी है: सम्पादकीय
Your Comments ! Share Your Openion
Latest Videos @ Pressnote.in
Rank #1 :: Zee Cafe
Rank #2 :: HBO
Rank #3 :: AXN
Rank #4 :: Australia Network
Rank #5 :: BBC Entertainment
Rank #6 :: CBS Prime
Rank #7 :: Hallmark Channel
Rank #8 :: FX Channel
Rank #9 :: Fox Crime
Rank #10 :: Star World
About Us
Group Edior : Mr. Virendra Shrivastava
Editor : Dr. Munesh Arora
Best Viewed in IE6+, Mozilla 3+ (1024 x 768 px)
For any queries please mail us at :
newsdesk@pressnote.in
Top 11
The Udaipur
CopyRight : Pressnote.in
WCAG