छेड़खानी करने वालों के साथ ऐसा ही होना चाहिए।

( Read 3103 Times)

23 Sep, 12 15:46
Share |
Print This Page

पूर्णिमा ने यूं ही शोहदों को सबक नहीं खिखाया। शोहदों द्वारा पहले कहे गए अपशब्द को उसने नजर अंदाज किया, लेकिन जब उसका हाथ पकड़कर खींचने की कोशिश की गई तो उसका धैर्य जवाब दे गया।
उसने विरोध किया तो बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उसके मुंह पर पाउडर फेंक दिया, जिससे वह अचेत होकर चलती बाइक से सड़क पर गिर पड़ी। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसके मुंह पर पानी का छींटा मारा, जिससे वह होश में आ गई। उधर, भाग रहे शोहदों की बाइक में पेट्रोल खत्म हो गया तो वह चंद कदम दूर आगे खड़े हो गए।
अचानक होश में आई पूर्णिमा दौड़ती हुई शोहदों के पास पहुंची और उनकी पिटाई शुरू कर दी। पवन ने भी दोनों को पीटा। इसके बाद तो जुटी भीड़ ने भी जमकर शोहदों की पिटाई की। हालांकि, वह लोगों के चंगुल से निकलकर बाइक छोड़कर भाग निकले। पूर्णिमा ने पवन के साथ मिलकर ईट से बाइक को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। बाइक में आग लगाने के लिए टंकी से तेल निकालने की कोशिश की, लेकिन पेट्रोल खत्म था।
जिस कारण उसने टंकी खोली और उसमें जलती माचिस की तीली डालने की कोशिश की, लेकिन मौके पर पहुंचे एसओ जार्जटाउन महेंद्र वर्मा ने उसे रोक लिया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने कहा कि छात्रा ने शोहदों के साथ ठीक काम किया। छेड़खानी करने वालों के साथ ऐसा ही होना चाहिए।
यह खबर निम्न श्रेणियों पर भी है: उत्तर प्रदेश
Your Comments ! Share Your Openion
About Us
Group Edior : Mr. Virendra Shrivastava
Editor : Dr. Munesh Arora
Best Viewed in IE6+, Mozilla 3+ (1024 x 768 px)
For any queries please mail us at :
newsdesk@pressnote.in
Top 11
The Udaipur
Kitchen Benchtops
Granite Countertops
Granite Benchtop
Bathroom Vanities
CopyRight : Pressnote.in
WCAG