सरकार में आए तो युवाओं को भटकना नहीं पड़ेगा

( Read 746 Times)

21 Feb, 12 19:40
Share |
Print This Page

मैनपुरी। 'मिशन-2012' की कामयाबी के लिए जुटे कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में रोजगार के अवसर मुहैया कराने का वादा करते हुए कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस की सरकार बनने पर रोजगार के अनुकूल माहौल बनाया जाएगा, ताकि युवाओं को नौकरी के लिए दूसरे राज्यों में नहीं जाना पड़े।
राहुल ने मंगलवार को यहां एक चुनावी सभा में कहा कि कांग्रेस प्रदेश की जनता खासकर युवाओं के लिए यह सुनिश्चित करेगी कि उन्हें रोजगार के लिए दूसरे प्रदेशों में नहीं जाना पड़े। हम रोजगार के अवसर उत्पन्न करके राज्य में अनुकूल माहौल तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि अकेला मैं इस राज्य की तकदीर नहीं बदल सकता। युवा ही बेहतर भविष्य के लिए माहौल को बदल सकते हैं।
राहुल ने जनता से पूछा कि क्या उन्हें उत्तर प्रदेश में रोजगार मिलता है। उन्होंने कहा कि पिछले 22 वर्ष के दौरान सत्ता में रही सपा, बसपा तथा भाजपा ने जनता, खासकर युवाओं का सबसे ज्यादा नुकसान किया है। राहुल ने राज्य की मायावती सरकार पर हमला करते हुए कहा कि राज्य के बुंदेलखंड इलाके का सबसे ज्यादा नुकसान सपा, बसपा तथा भाजपा के शासनकाल में हुआ है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में लोग भुखमरी की स्थिति से गुजरे, लेकिन इन पार्टियों का कोई भी नेता उनकी सुध लेने नहीं पहुंचा।
यह खबर निम्न श्रेणियों पर भी है: उत्तर प्रदेश
Your Comments ! Share Your Openion
Latest Videos @ Pressnote.in
Rank #1 :: University of Delhi
Rank #2 :: Amity University
Rank #3 :: Jamia Millia Islamia University
Rank #4 :: JNU - Jawaharlal Nehru University
Rank #5 :: TERI University
Rank #6 :: National Institute of Fashion Technology
Rank #7 :: All India Institute of Medical Sciences - AIIMS
Rank #8 :: Guru Gobind Singh Indraprastha University
Rank #9 :: Indraprastha Institute of Information Technology - IIITD
Rank #10 :: Indian Institute of Technology Delhi - IIT Delhi
About Us
Group Edior : Mr. Virendra Shrivastava
Editor : Dr. Munesh Arora
Best Viewed in IE6+, Mozilla 3+ (1024 x 768 px)
For any queries please mail us at :
newsdesk@pressnote.in
Top 11
The Udaipur
CopyRight : Pressnote.in
WCAG