GMCH STORIES

सौविक चक्रवर्ती द्वारा कत्थक की मनमोहक प्रस्तुति

( Read 13701 Times)

27 Apr 18
Share |
Print This Page
सौविक चक्रवर्ती द्वारा  कत्थक की मनमोहक प्रस्तुति उदयपुर, यहां सिटी पैलेस स्थित महाराणा मेवाड पब्लिक स्कूल में स्पीक मैके के तत्वाधान में प्रख्यात कत्थक कलाकार सौविक चक्रवर्ती ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में बिस्वजीत पल ने तबला, चन्द्रचूड भट्टाचार्य ने सितार एवं दिनेश पल ने गायन से संगत दी।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. बृजराज सिंह बाघेला ने सभी कलाकारों को माल्यार्पण कर स्वागत किया। पद्मश्री बिरजू महाराज के शिष्य श्री चक्रवर्ती ने भगवान श्री कृष्ण की मधुरम् लीलाओं, उठाव एवं कत्थक नृत्य के बुनियादी सिद्धान्त जिसमें इसे कथा कहने कि कला कहा गया है का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के पश्चात विद्यालय में नृत्य की शिक्षा ले रही छात्राओं ने श्री चक्रवर्ती से कत्थक नृत्य के कई गुर सीखे एवं साथ में नृत्य भी किया। श्री चक्रवर्ती ने इस शास्त्रीय नृत्य की कला से संबंधित जिज्ञासाओं को संबोधित किया एवं इसके उत्तरोत्तर विकास हेतु छात्राओं को अपना योगदान देने हेतु प्रेरित किया।
श्री चक्रवर्ती ने विद्यालय की मूलभूत संरचना, वातावरण तथा संगीत एवं कला के क्षेत्र में विद्यार्थियों द्वारा अर्जित उपलब्धियों एवं प्रयासों की प्रशंसा कर शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन छात्रा मारिया जुन अली एवं कौमुदी सिंघवी तथा संयोजन गरिमा जोशी ने किया।

Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Headlines
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like