GMCH STORIES

15 रिक्त पदों के लिए होंगे उपचुनाव

( Read 5282 Times)

26 May 18
Share |
Print This Page
उदयपुर | जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के 31 मार्च 2018 तक रिक्त हुए 15 पदों के लिए उपचुनाव करवाए जाएंगे। इनमें 1 पंचायत समिति सदस्य व 2 सरपंच, 1 उपसरपंच तथा 11 वार्ड पंचों के रिक्त हुए पदों पर यह उपचुनाव होंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि रिक्त पदों में सराड़ा पंचायत समिति में पंचायत समिति सदस्य वार्ड संख्या 10 (अजा), सायरा के सुआवतों का गुड़ा में सरपंच (अजजा महिला), गोगुन्दा पंचायत समिति के छाली सरपंच (अजजा महिला), ओबराकला वार्ड पंच संख्या 4 (सामान्य महिला), मादा वार्ड पंच संख्या 1 (अपिव), तथा वीरपुरा वार्ड संख्या 1 (सामान्य), सेमारी पंचायत समिति के चन्दोड़ा वार्ड पंच संख्या 2 (अजजा) के रिक्त पदों के लिए उपचुनाव होंगे। इसी प्रकार खेरवाड़ा पंचायत समिति के थाणा पंचायत में वार्ड पंच संख्या 4 (अजजा महिला), करनाउवा उपसरपंच व नयागांव वार्ड पंच संख्या 2 (अजा), ऋषभदेव पंचायत समिति के पीपली अ में वार्ड पंच संख्या 3 (अजजा) व वार्ड पंच संख्या 2 (अजजा महिला), मावली के वारणी में वार्ड पंच संख्या 4 (अजजा) तथा फलासिया पंचायत समिति के कोल्यारी में वार्ड पंच संख्या 6 (अजजा) व नेवज में वार्ड पंच संख्या 3 (अपिव) के रिक्त पदों पर उपचुनाव करवाए जाएंगे।

नगर निगम के एक पद के लिए होगा उपचुनाव

इसी प्रकार उदयपुर नगर निगम में 31 मार्च 2018 तक रिक्त हुए पदों के लिए उपचुनाव के तहत वार्ड संख्या 46 (सामान्य महिला) के रिक्त पद के लिए उपचुनाव होगा।

पस सदस्य एवं नगर निगम के उपचुनाव के लिए कार्यक्रम

जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी आदेशानुसार पंचातय समिति सदस्य एवं नगर निगम के वार्ड के लिए जारी कार्यक्रम अनुसार निर्वाचन की अधिसूचना 28 मई को जारी की जायेगी। पंचायत समिति सदस्य के लिए नाम निर्देशन प्रस्तुत करने का समय 30 मई तक सुबह 11 से 3 बजे तक रहेगा जबकि पार्षद के लिए 31 मई सुबह 10.30 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये जायेंगे। पं.स. सदस्यों के लिए नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा 31 मई को सुबह 11.30 बजे से तथा पार्षद पद के लिए नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा 1 जून को सुबह 10.30 बजे से की जायेगी। पंचायत समिति सदस्य 1 जून की अपरान्ह 3 बजे तक, पार्षद पद के लिए 4 जून की अपरान्ह 3 बजे तक नाम निर्देशन पत्र वापिस लिये जा सकेंगे। पंचायत समिति सदस्यों के लिए चुनाव चिन्हों का आवंटन 1 जून को 3 बजे बाद तथा पार्षद के लिए चुनाव चिन्हों का आवंटन 12 जून को होगा। दोनों पदों के लिए मतदान (यदि आवश्यक हुआ तो) 12 जून को सुबह 8 से सांय 5 बजे तक होगा तथा मतगणना 14 जून की सुबह 8 बजे से शुरु होगी।

सरपंच, उपसरपंच व वार्डपंच के उपचुनाव का कार्यक्रम

निर्धारित कार्यक्रम अनुसार इन पदांे के लिए 28 मई को लोक नोटिस जारी किये जायेंगे। नाम निर्देशन पत्रों की प्राप्ति 7 जून की सुबह 8 से 11 बजे तक, समीक्षा पूर्वान्ह 11 बजे से तथा नाम वापसी अपरान्ह 3 बजे तक की जा सकेगी। इन पदों के लिए मतदान (यदि आवश्यक हुआ तो) 12 जून को सुबह 8 से सांय 5 बजे तक होगा तथा मतगणना इसी दिन मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात की जायेगी। उपसरपंच का चुनाव 13 जून को होगा।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Udaipur News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like