GMCH STORIES

तीन दिन में 3.2 डिग्री गिरा रात का तापमान

( Read 3615 Times)

13 Mar 18
Share |
Print This Page
शहर में बीते तीन दिनों में रात के तापमान में लगातार 3.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने से मौसम में मामूली ठंड बढ़ी है। वहीं दिन का तापमान भी 1 डिग्री सेल्सियस गिरा है हालांकि दोपहर में गर्मी की चुभन होने लगी है। तेज धूप के कारण फतहसागर झील के पानी का स्तर भी कम हो रहा है। मार्च माह में मौसम घटने पर मौसम वैज्ञानिक प्रो.एन.एस. राठौड़ का कहना है कि इन दिनों भारत के उत्तरी भाग से तेज हवाओं के कारण यहां तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है आगामी दो-तीन दिन भी गिरावट होने की संभावना है। आगामी दिनों में गर्मी बढ़ने के अासार हैं। 10 मार्च को दिन का तापमान 35.2 और रात का 15.6 डिग्री था, जो सोमवार को गिरकर 34.2 और 12.4 दर्ज किया गया। बीते साल 12 मार्च को 2017 को दिन का तापमान 27.5 और रात का 17.2 था, जबकि सोमवार को दिन का 34.2 और रात का 12.4 दर्ज किया गया।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Udaipur News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like