GMCH STORIES

शक्ति परियोजना शुरू कार्यक्रम

( Read 8782 Times)

13 Mar 18
Share |
Print This Page
शक्ति परियोजना शुरू कार्यक्रम शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज साायं 5 बजे पंचवटी स्थित कांग्रेस कार्यालय में एआईसीसी अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करने के लिए उदयपुर शहर अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा व प्रभारी सोमेन्द्र गुर्जर द्वारा ‘शक्ति’ प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई।
कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि इस अवसर पर प्रभारी सोमेन्द्र गुर्जर ने कहा कि ‘शक्ति’ हर कांग्रेस कार्यकर्ता की आवाज बनेगा। कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत पार्टी के कार्यकर्ता हैं। पार्टी अपने हर कार्यकर्ता के साथ जुडऩा चाहती है।, उनकी आवाज सुनना चाहती है। पार्टी का संदेश हर भारतवासी तक पहुंचाना चाहती है। इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए माननीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘शक्ति’ प्रोजेक्ट लॉन्च किया है, जिसके माध्यम से पूरा कांग्रेस परिवार एकसूत्र में जुड़ेगा और एक-दूसरे को शक्ति प्रदान करेगा।
गुर्जर ने ए एवं बी ब्लॉक के अध्यक्षों को पांच-पांच सौ कार्यकर्ताओं को शक्ति से जोडऩे का लक्ष्य दिया।
अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि शक्ति के माध्यम से कांग्रेस नेतृत्व के संदेश, सुझाव पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं तक सीधे पहुंचेंगे। वे अपना सुझाव सीधे कांग्रेस नेतृत्व तक भी पहुंचा सकते हैं। देश व प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं से जुड़ सकते हैं एवं उनसे संवाद स्थापित कर सकते हैं। शक्ति प्रोजेक्ट के माध्यम से पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को कांग्रेस व उसके नेतृत्व की गतिविधियों की जानकारी निरन्तर एवं सीधे प्राप्त होगी।
शक्ति से जुडऩे के लिए कार्यकर्ता 7045003900 पर अपने वोटर आईडी नं. को एसएमएस कर जुड़ सकते हैं।
शर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वोटर आईडी नं. अपने मोबाइल नम्बर से ही भेजें तथा एक मोबाइल नम्बर से एक ही पंजीकरण होगा।
इस अवसर पर पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, प्रदेश सचिव पंकज कुमार शर्मा, प्रदेश सदस्य सुरेश श्रीमाली, दिनेश श्रीमाली, ब्लॉक अध्यक्ष मुजीब सिद्दीकी, पूरण मेनारिया, पूर्व नेता प्रतिपक्ष के. के. शर्मा, शिक्षक नेता बाबूलाल जैन, प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख, उपाध्यक्ष एल. एन. दाधीच, गणेश डागलिया, चन्द्र सिंह कोठारी, गणेश राजोरा, रियाज हुसैन, अर्जुन राजोरा, अजय सिंह, महासचिव राजीव सुहालका, सुधीरज जोशी, मोहम्मद अयूब, सोमेश्वर मीणा, के. जी. मूंदड़ा, दीपक सुखाडिय़ा, अनुराग शर्मा, दिनेश दवे, कोषाध्यक्ष प्रमोद खाब्या, जगदीश कुमावत, राजेश जैन, सुखलाल साहू, तरूण भटनागर, राधाकृष्ण मेहरा, राजेन्द्र सिंह बारहठ, मोहनलाल शर्मा, रशीद अहमद, श्रीमती गुलशन छाबड़ा, प्रेम घावरी, दीपक व्यास, मनीष शर्मा, हरिसिंह चम्पावत, मनोहर सिंह मेड़तिया सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Udaipur News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like