GMCH STORIES

'भागवत धाम' का हुआ भूमि पूजन-

( Read 16375 Times)

13 Jan 18
Share |
Print This Page
'भागवत धाम' का हुआ भूमि पूजन- पूज्य दीदी मां साध्वी ऋतंभरा जी द्वारा 22 जनवरी से 28 जनवरी को भागवत धाम - बीएन विश्वविद्याल मैदान पर होने वाली श्रीमद् भागवत कथा के लिए पंडाल निर्माण हेतु कथा स्थल पर भूमि पूजन कल शुक्रवार प्रातः कालीन वेला में शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोचार से संपन्न हुआ.
आयोजन समिति के मुख्य संयोजक प्रकाश अग्रवाल ने सपत्नीक मुख्य यजमान बन भूमि पूजन किया। भूमि पूजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक प्रमुख श्रीवर्धन, प्रांत प्रचारक विजयानंद, विभाग प्रचारक अजय जी, के साथ बी एन संस्थान अध्यक्ष गुणवंत सिंह झाला, मुख्य प्रबंधक मोहब्बत सिंह राव के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ.
- एक लाख फुट का विशाल पंडाल निर्मित होगा
कथा स्थल पर लगभग एक लाख वर्ग फुट का विशाल पंडाल वीरेश सिंघल एवम् विवेक अग्रवाल के संयोजन में किया जा रहा है, पंडाल निर्माण के लिए मध्य प्रदेश से लगभग 25 से 30 लोगों की टीम रात दिन काम करके विशाल पंडाल का निर्माण कर रही है। पंडाल में वृद्धजनों के बैठने के लिए अलग से विशेष व्यवस्था की जा रही है।
आयोजन समिति के अध्यक्ष दिनेश भट्ट ने बताया पंडाल में अलग-अलग धाम वृंदावन धाम, वात्सल्य धाम, ब्रिज धाम, अलग-अलग ब्लॉक में पंडाल को बांटा गया है.
महिला समिति अध्यक्ष वीणा अग्रवाल ने बताया कथा वाचन के दौरान लगभग 200 से अधिक महिलाएं पांडाल से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं में अपनी सेवाए देंगी एवं पंडाल में उपस्थित सभी महिलाओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान से जोड़ेगी.
मुख्य वक्ता क्षेत्रीय प्रचारक प्रमुख श्रीवर्धन ने अपने उद्बोधन में कहा यह संपूर्ण उदयपुर संभाग के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है एवं प्रयास करना चाहिए संभाग का कोई भी समाज वर्ग इस कथा अमृत का पान करने से वंचित ना रहे.
भूमि पूजन कार्यक्रम में आयोजन समिति के उपाध्यक्ष पारस सिंघवी, यशवंत सोमानी, धीरेंद्र सचान, मेवाड़ केबल के छोगालाल, विष्णु सुहालका, कालू लाल पालीवाल, मुकेश पंवार, कार्तिकेय नागर, गोपाल सोनी, छगन बोहरा, नीरज गुप्ता, यशवंत पालीवाल, विष्णु प्रजापत, अलका मुंदड़ा, सपना गुप्ता, सुरेंद्र अग्रवाल, जगदीश मेनारिया, भेरू लाल सुथार सहित बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोग उपस्थित थे.
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Chintan
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like