GMCH STORIES

गांवों में सामाजिक बदलाव देखेंगे विद्यार्थी

( Read 9882 Times)

13 Dec 17
Share |
Print This Page
उदयपुर / जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ के संघटक लोकमान्य तिलक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के ५०० विद्यार्थी पीण्डवाडा के नजदीकी चार गांवों में सामाजिक, आर्थिक सर्वे करेगे। छात्र समूह के रूप में वीरवाडा, झाडोली, उंदारा व बावनवाड गांव मे १८ से २१ दिसम्बर तक चार दिनों तक क्षेत्रवासियों के सामाजिक एवं आर्थिक बदलाव और कारण, सफाई, स्वास्थ्य एवं शिक्षा आदि का स्तर जानेंगे। साथ ग्रामिणों को सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी जायेगी। प्राचार्य डॉ. शशि चितौडा ने बताया कि छात्रों के साथ ३५ सदस्यीय प्राध्यापकों के सानिध्य में टीम बनाकर आसपास के गांवो के लिए रवाना कर वहां का सर्वे किया जायेगा। ५०० सदस्यों में बीएड बाल विकास, बीएड, एम.एड. के छात्र छात्राए शामिल है।
यह होगा सर्वे में ः-
कुलपति प्रो. सारंगदेवोत ने बताया कि सभी छात्र छात्राओं को अलग अलग ग्रुप विभिक्त कर दिया जाएगा तथा उन्हें क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों पर सर्वे करवाया जाएगा। जैसे गांव के अधिकांश व्यक्ति क्या कार्य करते है। उनका सामाजिक और आर्थिक स्तर क्या है। शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर वे कितना खर्च करते है। लडकियों का विवाह कब होता है। कितने बच्चे अभी शिक्षा से वंचित है। इसी प्रकार २० प्रकार की जानकारी ग्रामीणों से ली जायेगी और उसी के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भिजवाई जायेगी।
यह दी जायेगी जानकारी ः-
रजिस्ट्रार प्रो. सी.पी. अग्रवाल ने बताया कि ग्रामीणों के लिए देशभर में चलाये जा रहे स्वच्छ भारत अभियान की जानकारी, सरकारी योजनाअेां की जैसे भामाशाह कार्ड योजना क्या है, सूचना का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, हर घर में शौचालय बनाने जैसी आदि की जानकारी नुक्कड नाटकों के द्वारा दी जायेगी।

Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Udaipur News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like