उदयपुर. तीतरडी उपसरपंच राजेंद्रसिंह सिसोदिया सहित २५ अन्य कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड, भाजपाकी सदस्यता ग्रहण की है। यह सदस्यता गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया, पूर्व प्रदेश सचिव प्रमोद सामर, यूआईटी अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली, जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल, विधयक फूलसिंह मीणा, गिर्वा प्रधान तख्तसिंह शक्तावत की उपस्थिति में ग्रहण करवाई गई। स्थानीय कार्यकर्ता गोपालसिंह तीतरडी ने बताया कि इस अवसर पर गृहमंत्री कटारिया ने सभीकार्यकर्ताओं का स्वागत किया तथा उनसे कहा कि वे पार्टी के दायित्वों को सर्वोपरी मानते हुए इसकी रीति नीतियों पर काम करेंगे। उन्होंने सभीके *ाविष्य की कामना करते हुए कहा कि भाजपाकी सदस्यता ग्रहण करने वाले कार्यकर्ताओं को पार्टी में तेरी मेरी नहीं करनी है।भाजपा, एक संगठन है। स*ाी को इसी के दायरे में रहते हुए काम करना है। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री प्रेमसिंह सिसोदिया ने किया। इस अवसर पर इकाई अध्यक्ष मनोहरसिंह, लवपालसिंह आदि उपस्ज्ञित थे।
Source :