GMCH STORIES

नाहर अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य फैडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनित

( Read 7930 Times)

22 Apr 17
Share |
Print This Page
नाहर अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य फैडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनित उदयपुर, उदयपुर जिला वैश्य महासम्मेलन के अध्यक्ष अनिल नाहर को अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य फैडरेशन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनित किया गया है। नाहर को यह जिम्मेदारी हाल ही मे दिल्ली मे आयोजित कार्यक्रम के दौरान फैडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारीणी द्वारा दी गई। अनिल नाहर अब पुरे राष्ट्र मे अन्तर्राष्टीय वैश्य फडरेशन के प्रशासनिक कार्यो का उत्तरदायित्व संभालेंगे। कार्यक्रम मे फैडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश गुप्ता, महामंत्री बाबुराम गुप्ता सहित राष्ट्रीय कार्यकारीणी के पदाधिकारी उपस्थित थे। नाहर के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर मनोनयन के बाद सम्पूर्ण वैश्य समाज मे हर्ष की लहर है। नाहर ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर मनोनयन के बाद उदयपुर जिला वैश्य महासम्मेलन की आपातकालीन बैठक आयोजित कर फैडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. रमेश चन्द्र अग्रवाल के निधन पर शोक सभा आयोजित कर उन्हे श्रृद्धा सुमन अर्पित किये।
अनिल नाहर वर्ष 2014 - 15 मे लायंस क्लब अन्तर्राष्ट्रीय के प्रान्तपाल, अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य फडरेशन के जिलाध्यक्ष, जैन जागृति सैन्टर के पूर्व अध्यक्ष, उदयपुर ऑटो मोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के लगातार 10 वर्षो तक अध्यक्ष, महावीर युवा मंच संस्थान के पूर्व अध्यक्ष, जैन सोश्यल ग्रुप उदयपुर विजय के वर्ष 2016 - 17 के अध्यक्ष, साधुमार्गी जैन शान्त क्रंाति संघ के 2015-17 मे राष्ट्रीय मंत्री के पद पर रहने के साथ ही वर्तमान मे कई स्वयं सेवी संस्थाओं से जुड़े हुए है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Udaipur News , Rajasthan
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like