उदयपुर। लखारा समाज के सामुदायिक भवन का शिलान्यास सेक्टर १४ स्थित ई-ब्लॉक में विधि-विधान से किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, यूआईटी अध्यक्ष रवीन्द्र श्रीमाली, निगम महापौर चंद्रसिंह कोठारी और सांसद प्रतिनिधि ने पट्टिका का अनावरण कर शिलान्यास किया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गृहमंत्री ने कहा कि शिक्षा के बिना किसी भी समाज का विकास संभव नहीं है। उन्होंने बालिका शिक्षा पर मिलने वाले लाभ की जानकारी दी। यूआईटी अध्यक्ष श्रीमाली और निगम महापौर कोठारी ने समाज को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। अध्यक्ष हिम्मतराम लखारा ने बताया कि समारोह में हरियाणा, गुजरात, मध्यप्रदेश, दिल्ली राज्यों सहित देशभर के करीब एक हजार समाजजनों ने भाग लिया। इस दौरान भवन निर्माण में करीब एक लाख रुपए की सहायता राशि की घोषणा हुई। सुबह से शुरू हुआ कार्यक्रम शाम छह बजे तक चला।
Source :