जलियांवाला से बड़ा नर संहार हुआ था वागड़ में!
( Read 3735 Times)
16 Sep, 12 09:49
Print This Page
उदयपुर के शिल्पग्राम में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के पहले दिन प्रदर्शित जयपुर के अनुराग शर्मा की फिल्म जंगल में जलियांवाला ने शनिवार को इसका रहस्योद्घाटन कर सभी को चौंका।दिया।
अंग्रेजों की क्रूरता का गवाह अमृतसर में हुआ जलियांवाला नर संहार कोई भूल नहीं सकता, लेकिन उदयपुर अंचल के मानगढ़ (वागड़) में हुआ इससे भी भीषण घटनाक्रम गुमनाम सा रह गया।दिया। उदयपुर के करीब ही हुए इस घटनाक्रम के बारे में स्थानीय लोग भी अनजान थे।
फिल्म में दिखाया गया कि 1913 में किस तरह अंग्रेजों ने सात रियासतों की सेना और अपने प्रशिक्षित सशस्त्र जवानों की मदद से सैकड़ों आदिवासियों को मौत के घाट उतार दिया था। फिल्म में दावा किया गया है कि बांसवाड़ा जिले में आने वाले मानगढ़ में इस दिन करीब डेढ़ हजार लोगों को मार दिया गया था।
ह दावा इतिहास-शोधकर्ता हरिराम मीणा के हवाले से किया गया है। उस समय समाजसेवी गोविंद गुरु की सभा हो रही थी। गोविंद गुरु को काल कोठरी में डाल दिया गया था। यह मामला दबा दिया गया और तब के अखबारों में इसकी एक लाइन तक नहीं छपी। करीब वाले शहरों तक जानकारी पहुंचने में भी एक दशक लग गया। हालांकि सरकार ने 86 साल बाद इस तथ्य को स्वीकारते हुए मानगढ़ में शहीद स्मारक बनवाया।
यह खबर निम्न श्रेणियों पर भी है:
सिनेमा जगत
,
उदयपुर