GMCH STORIES

ना केवल युवाओं को झुमाया बल्कि हर वर्ग का श्रोता झूम उठा।

( Read 18234 Times)

13 Oct 17
Share |
Print This Page
ना केवल युवाओं को झुमाया बल्कि हर वर्ग का श्रोता झूम उठा। उदयपुरनीय प्रतिभा नाईट के तहत दूसरे दिन उभरते सितारे कार्यक्रम में शहरी प्रतिभाओं ने अपनी दमदार प्रस्तुति से देर रात तक समा बांधे रखा। टाउनहॉल प्रांगण में दीपावली मेला 2017 की सांस्कृतिक संध्या में बच्चों की एक से एक प्रतिभावान प्रस्तुतियों ने ना केवल युवाओं को झुमाया बल्कि हर वर्ग का श्रोता झूम उठा।
नगर निगम महापौर चंद्र सिंह कोठारी ने बताया कि निगम का इस मेले के पीछे उद्देश्य लोगों को स्वच्छ व स्वस्थ मनोरंजन उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि निगम द्वारा इस बार कार्यक्रमों को जनता के अनुरूप चुना गया है जिससे जनता ज्यादा से ज्यादा मंनोरजन करे। चयन समिति का केवल यह उद्देश्य रहा है कि श्रेष्ठ कार्यक्रम की जनता के समीप आएं।
मेला संयोजक एवं सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष जगदीशचन्द्र मेनारिया ने बताया कि स्थानीय प्रतिभा नाईट में इन प्रतिभाओं के चयन में अथक प्रयास किया है।
प्रेम समिति अध्यक्ष हंसा माली ने बताया कि कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश देवेन्द्र कच्छावा, समाज सेवी ललित मेनारिया, रमेश जीनगर, दुर्गेश शर्मा, हरिश मीणा, श्यामसुंदर सुथार, मोहम्मद खलील, यशवंत मालवीया, भद्रपाल सिंह सालगिया, कमल बाबेल आदि सम्मानित अतिथि थे।
सांस्कृतिक संध्या का आगाज दूसरे दिन अतिथियों सहित महापौर व पार्षदों ने राम दरबार व गणपति वंदना, पूजा अर्चना के साथ शुरू किया। कार्यक्रम का प्रारंभ डी स्टार ग्रुप ने गणेश वंदना डांस की प्रस्तुति के साथ हुआ। इसके बाद मंच पर सेंट एंथोनी सीनियर सैकण्डरी स्कूल के बच्चों ने योगा डांस,संगीत नाट्य निकेतन ग्रुप ने ‘केसरिया बालम आओ नही पधारो म्हारा देश...’, भरत पंवार ने गाना, त्रिपुरा गुप्ता ने क्लासिकल गाना, विदिशा बोल्या ने ‘रक्त चरित...’ पर डांस, भौमिका श्रीमाली ने डांस, मीहिका मेनारिया ने मराठी गाना, हेमा डांगी ने ‘बरसो रे मेघा मेघा...’ गाना, कल्पना दवे व कांची डागरिया ने ‘प्यार करने वाले...’ गाना, सिद्धराज सौलंकी ने ‘दिल दे दिया है...’ गाना, जयेश गौड ने ‘सुन मेरे हम सफर...’, हिरेन जोतवानी ने मिमिक्री, तनिष्का मीणा ने डांस, कृति शर्मा व गरिमा राजपूत ने डांस, कृष्णम ग्रुप ने ‘तुझे याद कर लिया है...’ डांस, सौम्या जोशी ने ‘कोई जो मिला...’ डांस, भव्यन खोखावत ने ‘जब देखु बने री...’ गाना, तेजेन्दर सिंह ने पंजाबी गाना, श्रेयांश कंठालिया व चितवन चन्द्रायण ने ‘मैं जहां रहु...’ गाना, नेहा भांड ने ‘सजदा...’ गाना, रोहित निकावत ने ‘हरियाला बन्ना ओ...’ गाना, पूजा रावत ने ‘देश रंगीला रंगीला...’ डांस, वत्सल शर्मा ने ‘तु ना जाने...’ डांस, प्रमिला गोजा ने ‘हम्मा हम्मा मिक्स क्लासिकल...’ डांस, डीडीसी डांस ग्रुप ने ‘चार चार बंगडी वाली लडी लाई दो...’ डास, जागृति निशान व शुभांगी आर्य ने ‘उडी उडी जाये...’ गाना, सत्यनारायण वैरागी ने ‘ऊपर जोरू का मकान...’ गाना, प्रेमलता नागदा ने ‘म्हारो वीर शिरोमणी देश...’ गाना, वैशाली व्यास व मानसी ने ‘मेरा पिया घर आया...’ गाना, करिश्मा शर्मा ने ‘मोरनी बागा में बोले...’ गाना, सृष्टि पाण्डेय ने डांस, यशराज सिंह झाला ने मटरगस्ती डांस, राहुल सिंह ने डांस, स्पार्कल्स ग्रुप ने डांस, प्रीति गोराणा व अरविन्द ने ‘चुरा लिया है...’ गाना, प्रीतिश चौबीसा ने ‘मितवा...’ गाना, विजय भट्ट ने ‘जन्म जन्म...’ गाना, सोनू शर्मा ने ‘बदन पे सितारे...’ गाना, जगदीश सोनी ने डांस, जेडीसीए ग्रुप ने डांस, अक्षय कुमार ने ‘तुझको पाया है...’ गाना, गोपाल जोशी ने ‘क्या हुआ तेरा वादा...’ गाना, देवेन्द्र सुखवाल ने ‘ओम शांति ओम...’ गाना, रवि कुमार साहु ने ‘रूप तेरा मस्ताना...’ गाना, शांतिलाल मेनारिया ने ‘दिलबर मेरे...’ गाना की शानदार प्रस्तुती दी।
मेला संयोजक एवं सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष जगदीशचन्द्र मेनारिया ने बताया कि मेले के दूसरे दिन शहरवासियों की खासी भीड रही। यहां लोगों ने जमकर खरीददारी की तो वहीं चाट पकौडी, पावभाजी आदी की स्टॉलों पर मेलार्थी चटखारे लेते नजर आए। युवाओं की टोलियों ने झुलों का आनंद लिया तो युवतियों ने बाहर से आई शृंगार की वस्तुओं को काफी पंसद किया।
सांस्कृतिक संध्या में महापौर चन्द्रसिंह कोठारी, मेला संयोजक एवं सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष जगदीशचन्द्र मेनारिया, क्षेत्रीय पार्षद सपना कुर्डिया, पाण्डाल समिति अध्यक्ष पारस सिंघवी, निमंत्रण समिति अध्यक्ष तेजेन्द्रसिंह रोबिन, प्रेस समिति अध्यक्ष हंसा माली, सफाई व्यवस्था समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश चित्तौड़ा, प्रचार प्रसार समिति अध्यक्ष बाबुलाल कटारा, डेकोरेशन एवं मंच सज्जा समिति अध्यक्ष भगवान खारोल, स्टॉल समिति अध्यक्ष नानालाल वया, विद्युत समिति अध्यक्ष महेश त्रिवेदी, जल व्यवस्था समिति अध्यक्ष रेहाना जर्मनावाला, चिकित्सा समिति अध्यक्ष सत्यनारायण मोची, नियंत्रण कक्ष समिति अध्यक्ष वेणीराम सालवी, सुरक्षा समिति अध्यक्ष देवेन्द्र जावलिया सहित कई पार्षदगण मौजूद थे।

Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : English News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like