|
ऋषभदेव- उदयपुर से 65 किमी.दूर ऋषभदेव खैरवाडा तहसील में स्थित हैं। यहाँ आदिनाथ या ऋषभदेव का एक प्रसिद्ध मंदिर हैं जहाँ प्रतिवर्ष लक्खी मेले भरता हैं । हिन्दू इसकी पूजा विष्णु के प्रतीक के रूप में तथा जैन प्रथम तीर्थंकर के रूप में इसकी पूजा करते हैं। भल इसे कालाजी का मंदिर कहते हैं, क्योंकि ऋषभदेव की प्रतिमा काले पत्थर की बनी हुई हैं। मूर्ति पर श्रद्धालुजन केसर चढाते हैं और इसका लेप करते हैं इसलिये इसे केसरिया नाथ जी का मंदिर भी कहते हैं। यह मेवाड का एक प्रसद्ध तीर्थ स्थल बन गया हैं।
|