GMCH STORIES

चित्तौडगढ के प्रतिनिधी दल ने कि मुख्यमंत्री से भेंट

( Read 16834 Times)

17 Mar 18
Share |
Print This Page
 चित्तौडगढ के प्रतिनिधी दल ने कि मुख्यमंत्री से भेंट चित्तौडगढ पधारने के लिये किया आमंत्रित
नई दिल्ली, चित्तौडगढ सांसद सी.पी.जोशी ने गुरूवार को दिल्ली में चित्तौडगढ के जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारीयों व श्रीसांवलियाजी मन्दिर मण्डल के प्रतिनिधि दल के साथ राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे सिंधिया से भेंट की तथा चित्तौडगढ पधारने हेतु आमंत्रित किया।
सांसद जोशी ने चित्तौडगढ से दिल्ली हेतु आये चित्तौडगढ के जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारीयों व श्रीसांवलियाजी मन्दिर मण्डल के प्रतिनिधि दल के साथ मुख्यमंत्री को विश्व प्रसिद्ध श्रीसांवलियाजी मन्दिर में स्वर्ण कलश व ध्वजादण्ड चढाने के प्रस्तावित कार्यक्रम में पधारनें हेतु आमंत्रित किया तथा किसानों के लिये दि गयी सौगात के लिये धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने निमंत्रण के लिये आभार व्यक्त करते हुये अप्रेल माह में चित्तौडगढ सांवलियाजी कार्यक्रम में आने की सहमती जतायी तथा तैयारीयां प्रांरभ करने को कहा।
इस दौरान चित्तौडगढ से प्रतिनिधि दल में भाजपा जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी, जिला महामंत्री बगदीराम धाकड, देवीसिंह राणावत, जिला उपाध्यक्ष कन्हैया दास वैष्णव, घीसालाल मेवाडा, रणजीत सिंह भाटी, जिला मंत्री अमर सिंह हाडा,शंकर लाल गुर्जर, जिला कोषाध्यक्ष अशोक अजमेरा, जिला प्रवक्ता सुर्यपाल सिंह गौड, जिला कार्यालय प्रमुख चन्द्रशेखर शर्मा, भाजपा मण्डल अध्यक्ष रोहिताश्व जाट, दिनेश चन्द्र शर्मा, अशोक जाट, शंभुलाल जाट, छोगालाल गाडरी, विष्णु दत जोशी, अशोक पारलिया, जगन्नाथ सिंह, सुन्दर लाल धाकड, रतन लाल पुर्बिया, सत्यनारायण मेनारिया, देवीलाल धाकड, छगन लाल गुर्जर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रूद, महीला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा व्यास, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष देशराज गुर्जर, असमों मोर्चा जिलाध्यक्ष अशफाक अली, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष नन्दकिशोर लौहार, पूर्व जिलामहामंत्री रघुवीर शर्मा, मण्डल महामंत्री उकार लाल धाकड, आईटी संयोजक युवराज आर्य, प्रधान वीणा दशौहरा, सोहन लाल भील, श्रीसांवलियाजी मंदिर मण्डल अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा व सदस्य मदनलाल व्यास, भैरूलाल सोनी, विजय सिंह चौहान, भैरूलाल गाडरी, गहरीलाल गुर्जर आदि ने भागीदारी की।



Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Rajasthan
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like