झालावाड़ | जिला प्रशासन एवं वन विभाग झालावाड़ के संयुक्त तत्वावधान में 12 व 13 जनवरी को जिले में होने वाले आगामी पक्षी उत्सव को देखते हुए विभिन्न कार्यक्रमों एवं आवश्यक कार्यों को निर्धारित किया जाना है। झालावाड़ बर्ड फेस्टिवल को एक नई पहचान देने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लोगो का निर्धारण किया गया है।
सहायक वन संरक्षक जयराम पाण्डेय ने बताया कि जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशानुसार अनिल रोजर्स ने इस लोगो को डिजाइन किया है। इस लोगो का थीम नई ऊंचाइयों पर उड़ता परिंदा है। सहायक वन संरक्षक जय राम पाण्डेय ने बताया कि 5 जनवरी, 2018 को इस संबंध में पक्षी उत्सव की तकनीकी सलाहकार समिति की अधिकारिक बैठक प्रातः 11 बजे मिनी सचिवालय में आयोजित की जाएगी। पक्षी विशेषज्ञ अनिल रोजर्स ने बताया कि इसमें इस्तेमाल किए गए विभिन्न रंगों का भी विशेष महत्त्व है उन्होंने बताया कि इसके साथ ही एक आकर्षक बैनर भी तैयार किया गया है।
Source :