ट्रॉट और ब्रॉड ने साझेदारी का विश्व रिकॉर्ड कायम किया

( Read 6792 Times)

29 Aug, 10 11:25
Share |
Print This Page

ट्रॉट और ब्रॉड ने साझेदारी का विश्व रिकॉर्ड कायम किया लंदन | इंग्लैंड के जोनाथन ट्रॉट (184) और स्टुअर्ट ब्रॉड (169) ने पाकिस्तान के खिलाफ चार मैचों की सीरीज के अंतिम टेस्ट के तीसरे दिन आठवें विकेट की साझेदारी का विश्व रिकॉर्ड कायम किया। दोनों ने 332 रन की साझेदारी की। इससे पहले का रिकॉर्ड वसीम अकरम और सकलैन मुश्ताक के नाम था, जिन्होंने 313 रन जोड़े थे। यह साझेदारी लंच से 15 मिनट पहले स्पिनर सईद अजमल ने तोड़ी, जिन्होंने ब्रॉड को एलबीडब्ल्यू कर पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद मेजबान टीम की पारी ज्यादा समय तक नहीं चल सकी। दूसरे दिन के स्कोर 7 विकेट पर 346 रन से आगे खेलने उतरी इंग्लैंड की पहली पारी 446 रनों पर सिमटी। ट्रॉट और ब्रॉड ने टीम को तब संभाला था जब उसने 102 रन पर सात विकेट गंवा दिए थे। अपने कॅरियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाने वाले ब्रॉड ने 297 गेंदों का सामना करते हुए 18 चौके और एक छक्का जड़ा, जबकि ट्रॉट ने 383 गेंदों में 19 चौके जड़कर 184 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से तेज गेंदबाज मुहम्मद आमेर ने छह विकेट लिए। गुरुवार को पहले दिन बारिश के कारण सिर्फ 12.3 ओवर का खेल हो पाया था। खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में केवल 10 रनों पर तीन शीर्ष विकेट गंवा दिए हैं, जिनमें अनुभवी बल्लेबाज मुहम्मद यूसुफ का विकेट भी शामिल है। सलामी बल्लेबाज इमरान फरहत को जेम्स एंडरसन ने मैट प्रायर के हाथों लपकवाया, जबकि यासिर हमीद को ग्रीम स्वान ने स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर लपका। ब्रॉड ने ही यूसुफ को बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखाई।
यह खबर निम्न श्रेणियों पर भी है: खेल जगत
Your Comments ! Share Your Openion
Latest Videos @ Pressnote.in
Rank #1 :: Animal Planet
Rank #2 :: Discovery Channel
Rank #3 :: Discovery science
Rank #4 :: Discovery Turbo
Rank #5 :: Fox History & Traveller
Rank #6 :: National Geographic Channel
Rank #7 :: National Geographic Adventure
Rank #8 :: NAT GEO Wild
About Us
Group Edior : Mr. Virendra Shrivastava
Editor : Dr. Munesh Arora
Best Viewed in IE6+, Mozilla 3+ (1024 x 768 px)
For any queries please mail us at :
newsdesk@pressnote.in
Top 11
The Udaipur
CopyRight : Pressnote.in
WCAG