श्रीलंका ने एशिया कप फाइनल में मिली हार का बदला भी चुकता किया

( Read 6180 Times)

29 Aug, 10 08:50
Share |
Print This Page

श्रीलंका ने एशिया कप फाइनल में मिली हार का बदला भी चुकता किया डांबुला | तिलकरत्ने दिलशान के आतिशी शतक के बाद गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के दम पर श्रीलंका ने शनिवार को यहां त्रिकोणीय वनडे सीरीज के फाइनल में भारत को आसानी से 74 रन से हरा दिया। श्रीलंका ने मैन ऑफ द मैच दिलशान की 110 रन की पारी की मदद से आठ विकेट पर 299 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में टीम इंडिया 46.5 में 225 रन पर ही ढेर हो गई। मेजबान टीम की ओर से थिसारा परेरा ने 36 जबकि सूरज रणदीव ने 40 रन देकर तीन-तीन विकेट चटकाए। श्रीलंका ने इसके साथ ही लगभग दो महीने पहले इसी मैदान पर भारत के हाथों एशिया कप फाइनल में मिली हार का बदला भी चुकता कर लिया। सीरीज में सर्वाधिक 268 रन बनाने वाले वीरेंद्र सहवाग को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। सहवाग को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी मैन ऑफ द मैच चुना गया था। दिलशान ने शतकीय पारी खेलने के अलावा महेला जयव‌र्द्धने (39) के साथ पहले विकेट के लिए 121 जबकि कुमार संगकारा (71) के साथ 85 रन की साझेदारी की। दिलशान ने इशांत की गेंद पर दो रन के साथ अपना आठवां और भारत के खिलाफ तीसरा शतक पूरा किया जो श्रीलंका की सरजमीं पर उनका पहला शतक भी है। भारतीय टीम शुरू से ही श्रीलंका के विशाल स्कोर के दबाव में दिखी और कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (67) और विराट कोहली (37) की उपयोगी पारियों के बावजूद लक्ष्य से काफी पीछे रही। भारत की शुरुआत काफी खराब रही और उसने पहले ओवर में ही खराब फॉर्म से जूझ रहे दिनेश कार्तिक का विकेट गंवा दिया जो एक बार फिर खाता खोलने में विफल रहे। वीरेंद्र सहवाग (28) ने अपने तेवर दिखाए, लेकिन छठे ओवर में वह बेतुके ढंग से रन आउट हो गए। कुलाशेखरा की सीधी गेंद उनके पैड पर लगी जिस पर गेंदबाज ने एलबीडब्ल्यू की अपील की जिसे अंपायर ने नकार दिया। सहवाग इस बीच आगे बढ़ गए और उनके क्रीज पर लौटने से पहले कप्पुगेदरा ने उन्हें रन आउट कर दिया। विराट कोहली और युवराज सिंह (26) ने तीसरे विकेट के लिए 50 रन जोड़कर भारत की उम्मीदें बंधाई, लेकिन परेरा की अंदर की ओर आती गेंद पर युवराज विकेट के पीछे कैच थमा बैठे। परेरा ने इसके बाद कोहली को एंजेलो मैथ्यूज के हाथों कैच कराकर भारत का स्कोर चार विकेट पर 109 रन पर दिया। कप्तान धौनी ने इसके बाद सुरेश रैना (29) के साथ 49 रन जोड़े, मगर सूरज रणदीव ने जल्द ही रैना को दिलशान के हाथों कैच कराकर उनकी पारी का अंत किया। रोहित शर्मा एक बार फिर विफल रहे और रणदीव की गेंद पर स्टंप होकर पवेलियन लौटे। मलिंगा ने इसके बाद प्रवीण कुमार (14) को बोल्ड करके भारत को सातवां झटका दिया। धौनी ने कुलाशेखरा की गेंद को लांग ऑन पर एक रन के लिए खेलकर 67 गेंद में अपना 37वां अ‌र्द्धशतक पूरा किया, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से साथ नहीं मिला। भारत को अंतिम 10 ओवर में जीत के लिए 96 रन की दरकार थी जो काफी मुश्किल लक्ष्य था। रणदीव ने अंत में धौनी को बोल्ड करके भारत की पारी का अंत किया।
यह खबर निम्न श्रेणियों पर भी है: खेल जगत
Your Comments ! Share Your Openion
Latest Videos @ Pressnote.in
Rank #1 :: Srimati Lal
Rank #2 :: M. F. Husain
Rank #3 :: Ben Avram
Rank #4 :: Mahirwan Mamtani
Rank #5 :: Prafulla Dahanukar
Rank #6 :: Jitish Kallat
Rank #7 :: Amrita Sher-Gil
Rank #8 :: Abhay Kumar
Rank #9 :: Anil Karanjai
Rank #10 :: Raja Ravi Varma
About Us
Group Edior : Mr. Virendra Shrivastava
Editor : Dr. Munesh Arora
Best Viewed in IE6+, Mozilla 3+ (1024 x 768 px)
For any queries please mail us at :
newsdesk@pressnote.in
Top 11
The Udaipur
CopyRight : Pressnote.in
WCAG