GMCH STORIES

चेस इन लेकसिटी के शातिर घोषित

( Read 10588 Times)

06 Apr 18
Share |
Print This Page
दौसा जिला शतरंज संघ की मेजबानी में ऑल राजपुताना शतरंज संघ, अखिल भारतीय शतरंज महासंघ, विश्व शतरंज महासंघ के तत्वावधान में होने वाली राजस्थान स्टेट सीनियर फीडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता के लिए चेस इन लेकसिटी के शातिरों का दल घोषित हुआ। अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि ७ से १० अप्रेल तक होने वाली इस प्रतियोगिता की कुल ईनामी राशि एक लाख रूपये है। जिसमें लेकसिटी के सेन्ट एन्थोनी स्कुल के ध्रुव दक, कुनाल छाबडा, दिव्यांशु बाबेल, अरूण कटारिया, एम.डी.एस. के भावेश पण्डियार, एम.एम.पी.एस. के यजत व्यास, चाहत सेठिया, रेल्वे के सुधाकर, एल.आई.सी. की ज्योति मेहरा व चेसमेन चेस एकेडमी के सुरज साहु हिस्सा लेंगे। ये सभी शातिर आज शुक्रवार को सायः ६ बजे रवाना होगें। उक्त प्रतियोगिता में आठ चक्र खेले जाएंगे। सभी खिलाडी प्रशिक्षक विकास साहू के मार्गदर्शन मे हिस्सा लेंगे।




Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Sports News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like