GMCH STORIES

राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में राजवीर यादव का चयन

( Read 18850 Times)

13 Sep 17
Share |
Print This Page
राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में राजवीर यादव का चयन 61 वी 14 वर्षीय छात्र छात्रा जिला स्तरीय कुश्ती/ जूडो प्रतियोगिता के अंतर्गत आलोक माध्यमिक विद्यालय पंचवटी के छात्र राजवीर यादव ने कुश्ती प्रतियोगिता में 7 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता एवं हर्ष यादव ने जुडो की 45 किलोग्राम भार वर्ग की स्पर्धा में विद्यालय को रजत पदक दिलाया।
विद्यालय की प्राचार्या पुष्पा टांक ने बताया कि दोनों छात्र शारीरिक शिक्षक महेंद्र राजोरा से प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रतिदिन मेहनत व लगन से यह पदक हासिल किए हैं राजवीर यादव का चयन उदयपुर जिले की कुश्ती दल में किया गया है जो कि 17 सितंबर 2017 से 21 सितंबर 2017 तक सीकर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में उदयपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस अवसर पर प्राचार्य पुष्पा टांक व उपप्राचार्य नारायण चौबीसा के द्वारा दोनों स्वर्ण एवं रजत पदक विजेता छात्रों राजवीर यादव एवं हर्ष यादव को सम्मानित कर प्रेरित किया गया।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Sports News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like