आरसीए सचिव पद से बर्खास्त संजय दीक्षित

( Read 746 Times)

22 Feb, 12 08:43
Share |
Print This Page

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजय दीक्षित को मंगलवार को राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) के सचिव पद से बर्खास्त कर दिया गया। संघ की विशेष साधारण सभा ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया। इसमें 21 जिला संघों के पदाधिकारी मौजूद थे। दीक्षित पिछले साल जुलाई से सचिव पद से निलंबित चल रहे थे।

मीटिंग की अध्यक्षता करने वाले संघ के डिप्टी प्रेसिडेंट डॉ. बिमल रॉय सोनी ने बताया कि 23 जिला संघों ने लिखित में दीक्षित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद ईजीएम बुलाई गई, इसमें दीक्षित को सचिव पद से हटाने का फैसला किया गया।

अब सचिव पद के लिए संघ के संविधान के अनुसार नए सिरे से चुनाव होंगे। चुनाव की तारीख जल्द ही घोषित होगी। निलंबन के बाद दीक्षित को आरोप-पत्र दिया गया था, लेकिन उसका जवाब नहीं आया। वे आरसीए की कार्यप्रणाली व संघ के अध्यक्ष के खिलाफ अनर्गल टिप्पणियां रहे थे।

गौरतलब है कि पिछले दिनों दीक्षित व आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने साथ होने की घोषणा की थी।

यह खबर निम्न श्रेणियों पर भी है: राजस्थान , खेल जगत
Your Comments ! Share Your Openion
Latest Videos @ Pressnote.in
Rank #1 :: Draco Malfoy : Tom Felton
Rank #2 :: Hermione Granger : Emma Watson
Rank #3 :: Lord Voldemort : Ralph Fiennes
Rank #4 :: Sirius Black : Gary Oldman
Rank #5 :: Bellatrix Lestrange : Helena Bonham Carter
Rank #6 :: Neville Longbottom : Matthew Lewis
Rank #7 :: Dobby : The house-elf
Rank #8 :: Ginny Weasley : Bonnie Wright
Rank #9 :: Minerva McGonagall : Dame Maggie Smith
Rank #10 :: Rubeus Hagrid : Martin Bayfield
About Us
Group Edior : Mr. Virendra Shrivastava
Editor : Dr. Munesh Arora
Best Viewed in IE6+, Mozilla 3+ (1024 x 768 px)
For any queries please mail us at :
newsdesk@pressnote.in
Top 11
The Udaipur
CopyRight : Pressnote.in
WCAG