पीसी पर शॉपिग करने के अलावा अपने स्मार्टफोन से भी शॉपिग कर सकते हैं। स्मार्टफोन के लिए बहुत सी ऐसी एप्लीकेशस हैं जिन्हें यूजर अपने फोन में इंस्टॉल करके खरीदारी कर सकते हैं। जानिए कुछ टॉप शॉपिंग एप्स के बारे में..
ईबे इंडिया [एंड्रॉयड] : एंड्रॉयड यूजर ईबे इंडिया एप्स को फोन में डाउनलोड कर सकते हैं। यह एप बारकोड स्कैनिग टेक्नोलॉजी पर काम करती है। साथ ही यह सेफ भी है। यूजर m.eba4.in पर जाकर भी शॉपिग कर सकते हैं।
एनजीपे [एंड्रॉयड, सिबियन] : यह काफी पॉपुलर एप्लीकेशन है। यहा यूजर शॉपिग के अलावा मूवी टिकट बुकिंग भी कर सकते हैं। साथ ही रेलवे रिजर्वेशन भी कर सकते हैं। डेबिट, क्रेडिट कार्ड से पेमेंट भी कर सकते हैं।
नापतोल [एंड्रॉयड] : यूजर 500 कैटेगरीज में से 2 लाख प्रोडक्ट्स चुन सकते हैं। यहा हर प्रोडक्ट की विस्तारपूर्वक जानकारी भी मिलती है।
शॉपिग असिस्टेंट [सिबियन और विडोज फोन7] : यहा पर शॉपिग के कई ऑप्शन हैं। इसका इंटरफेस यूजर फ्रेंडली है। वहीं यूजर अपनी मर्जी से भी आइटम सर्च कर सकते हैं।
शॉपमैजिक [ब्लैकबेरी] : स्मार्टफोन यूजर्स के लिए डेवलप इस शॉपिग एप्लीकेशन से यूजर मैन्यू आइटम्स की लिस्ट से अपनी जरूरत के सामानों को चुन कर ईमेल कर सकते हैं। यहा पर 400 से ज्यादा आइटम्स हैं