आईपैड 3 के अलावा है इनका इंतजार

( Read 1085 Times)

16 Feb, 12 09:36
Share |
Print This Page

आईपैड 3 की संभावित लांचिंग डेट आ चुकी है। इसके साथ ही इस साल लांच होने वाले कुछ और गैजेट्स का इंतजार भी शुरू हो गया है। मोबाइल फोन हों या पर्सनल कंप्यूटिंग, 2012 में कई गैजट्स ऐसे पेश होंगे, जो पूरी इंडस्ट्री को बदलने का दम रखते हैं। एक नजर डालते हैं कुछ ऐसे ही गैजेट्स पर। सैमसंग का गैलेक्सी एस फोन अपने दोनों वर्जन में सबसे अच्छा एंड्रॉयड बेस्ड हैंडसेट साबित हुआ है। यही वजह है कि गैलेक्सी एस 3 का इंतजार और बढ़ जाता है। अनुमान है कि गैलेक्सी 3 में यूजर को 3डी स्क्रीन सुपर एमोलेड एचडी प्लस की खूबी के साथ मिलेगा। कुछ जानकारों का तो यह भी कहना है कि पहले बिना 3डी का वर्जन आ सकता है और उसके बाद में 3डी वैरियंट भी संभव है। फोन का स्क्रीन साइज 4.2 से 4.65 इंच के बीच होने की भी संभावना है। कनेक्टिविटी के लिए यह 4जी टेक्नोलॉजी से लैस हो सकता है। फरवरी-मार्च में होने वाली मोबाइल वल्र्ड कांग्रेस में संभवत: इसके लांच का खाका खींचा जा सकता है। मोबाइल बाजार में नोकिया ने जोरदार वापसी की है और 2012 में वह दोहरी रणनीति पर काम कर रही है। भारत जैसे उभरते बाजारों में वह सिंबियन ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित कम दाम के फीचर रिच डबल सिम हैंडसेट लाएगी, जबकि स्मार्ट फोन विंडोज फोन 7 ओएस पर आधारित होंगे। 2011 में लूमिया 800 और 710 ने एंट्री दी और 2012 में इस सीरीज का विस्तार होना तय है। सबसे पहले नोकिया लूमिया 900 को लांच कर सकता है, जो विंडोज फोन टैंगो (मैंगो के एडवांस्ड वर्जन) से युक्त होगा। एंड्रॉयड अपनी तमाम कोशिशों के बावजूद आई पैड का ताज हिलाने में नाकाम रहा लेकिन इस साल माइक्रोसॉफ्ट का विंडोज 8 आ रहा है। बिल गेट्स की कंपनी इसके जरिए एप्पल को कड़ी चुनौती देगी। पिछले वर्ष माइक्रोसॉफ्ट ने कहा था कि अभी यूजर्स टैबलेट्स को सिर्फ कंटेंट कंज्यूम करने के लिए इस्तेमाल कर पाते हैं, लेकिन विंडोज 8 ऐसा ऑपरेटिंग सिस्टम होगा जो टैबलेट्स को और ताकत देगा। इसकी मदद से माउस और की-बोर्ड कनेक्टिविटी के फीचर मिलेंगे। विंडोज 8 को पीसी और टैबलेट्स दोनों की जरूरत के हिसाब से तैयार किया जा रहा है। साल के अंत तक विंडोज 8 पर चलने वाली टैबलेट आने का अनुमान है। रिलायंस (आरआईएल) इस साल नए क्षेत्र में कदम रखने जा रही है। टैबलेट की दुनिया में यह सबसे बड़ा सरप्राइज पैकेज लाने की तैयारी में है। रिलायंस टैबलेट साल के अंत तक बाजार में आएगा, जो 4जी रेडी होगा। अनुमान है कि इसकी कीमत 3,500 से 5,000 रुपए के बीच हो सकती है। इसके अलावा डाटा प्लान भी यूजर का दिल खुश कर सकता है। बाजार सूत्रों के मुताबिक 10 रुपए में एक जीबी महीने का डाटा प्लान ऑफर हो सकता है। भारत का सबसे सस्ता टैबलेट आकाश स्टूडेंट्स के लिहाज से तैयार किया गया है, तो यूबीस्लेट इसका थोड़ा बेहतर रूप होगा। यूबीस्लेट के लिए अभी प्री-बुकिंग चल रही है, जिसे http://www.akashtablet.com/ पर जाकर बुक किया जा सकता है। इसकी डिलीवरी मार्च में ही शुरू होगी। इसके अलावा स्कूली बच्चों के हाथ में भी आकाश इसी साल पहुंचेगा। आकाश का नया वर्जन आकाश-2 भी जल्दी ही लांच होगा। पिछले वर्ष सभी लोग आई फोन 5 का इंतजार कर रहे थे लेकिन लांच हुआ आई फोन 4 एस। ऐसे में इस साल आई फोन 5 आना लगभग तय है और एप्पल इसे सितंबर में पेश कर सकता है। आई फोन में अभी तक स्क्रीन साइज 3.5 इंच है और माना जा रहा है कि जब फोन का लेटेस्ट वर्जन आएगा तो इसमें बदलाव जरूर देखने को मिलेगा। आई फोन 5 को 4जी कनेक्टिविटी के हिसाब से फास्ट बनाया जा सकता है। इस साल के अंत तक भारत में भी 4जी आने की संभावना है। स्टीव जॉब्स का सपना था कि ऐसा टीवी बने जो बाकी सभी गैजेट्स से कनेक्टेड हो, उसी सपने को एप्पल इस साल पूरा करने जा रही है। जानकारों के मुताबिक 32 और 37 इंच साइज में यह टीवी आएगा।
यह खबर निम्न श्रेणियों पर भी है: विज्ञान एवं टेक्नोलॉजी
Your Comments ! Share Your Openion
Latest Videos @ Pressnote.in
Rank #1 :: Srimati Lal
Rank #2 :: M. F. Husain
Rank #3 :: Ben Avram
Rank #4 :: Mahirwan Mamtani
Rank #5 :: Prafulla Dahanukar
Rank #6 :: Jitish Kallat
Rank #7 :: Amrita Sher-Gil
Rank #8 :: Abhay Kumar
Rank #9 :: Anil Karanjai
Rank #10 :: Raja Ravi Varma
About Us
Group Edior : Mr. Virendra Shrivastava
Editor : Dr. Munesh Arora
Best Viewed in IE6+, Mozilla 3+ (1024 x 768 px)
For any queries please mail us at :
newsdesk@pressnote.in
Top 11
The Udaipur
CopyRight : Pressnote.in
WCAG