GMCH STORIES

फोटो देखकर हिंदी में अनुवाद कर देगा गूगल

( Read 11224 Times)

31 Jul 15
Share |
Print This Page
फोटो देखकर हिंदी में अनुवाद कर देगा गूगल नई दिल्ली । गूगल के जरिये कोई शब्द लिखकर उसका हिंदी अनुवाद देखना तो आसान था ही, अब किसी फोटो में लिखे शब्द का भी अनुवाद करना संभव होगा। तकनीक के क्षेत्र में परचम लहराने वाली कंपनी गूगल ने गुरुवार को इसमें सक्षम अपने अनुवाद एप का उन्नत संस्करण पेश किया। गूगल के इस एप के जरिये किसी फोटो में लिखे शब्द का भी अनुवाद स्क्रीन पर देखा जा सकेगा। इसमें अंग्रेजी से हिन्दी तथा 9 अन्य भाषाओं में अनुवाद हो सकेगा। अपने अनुवाद एप को मजबूत बनाने के उद्देश्य से गूगल ने यह कदम उठाया है। इसके जरिये व्यक्ति को मोबाइल का कैमरा सड़कों के चिह्न्, सूचनाओं, निर्देशों या ऐसी तस्वीर पर केंद्रित करना होगा, जिसका अर्थ देखना चाहते हैं। इसके बाद कुछ निर्देशों का पालन करते हुए उसे अनुवाद मिल जाएगा। यह अनुवाद हिंदी, थाई, बुल्गारियाई, कटालन, क्रोटियन, चेक, डेनिश, डच और फिलिपिनो जैसी भाषाओं में प्राप्त किया जा सकता है। हालांकि इसके जरिये हिंदी से अंग्रेजी में अनुवाद नहीं किया जा सकेगा। एप के इस्तेमाल के लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं होगी। यह एप एंड्रायड और आइओएस दोनों के लिए अगले कुछ दिन में उपलब्ध कराया जाएगा। गूगल ने पहले यह सुविधा अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मन, इटालियन, पुतर्गीज, रूसी और स्पेनिश भाषाओं के लिए शुरू की थी। गूगल के उत्पाद प्रबंधक (अनुवाद) जूली कटियाउ ने कहा, ‘हम इस सुविधा को अब हिंदी में भी शुरू कर रहे हैं। भारत हमारे लिए महत्वपूर्ण बाजार है।’
This Article/News is also avaliable in following categories : Headlines , Tech News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like