विश्व पर्यावरण दिवस पर स्मरिम द्वारा प्रदर्शनी

( Read 4756 Times)

06 Jun, 11 14:18
Share |
Print This Page

उदयपुर । विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में सोसायटी फॉर माइक्रोवाइटा रिसर्च एण्ड इण्टीग्रेटेड मेडिसीन (स्मरिम) उदयपुर द्वारा एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उदयपुर जिला कलक्टर हेमन्त गेरा, मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आई.वी.त्रिवेदी, मेवाड महाराणा सुपुत्र लक्ष्यराज सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
प्रदर्शनी में विभिन्न पोस्टर्स द्वारा पर्यावरण संरक्षण में पादपों की महत्ता, जल संरक्षण तथा सौर ऊर्जा द्वारा पर्यावरण की पवित्रता को बनाये रखने में योगदान आदि विषयों को दर्शाया गया। प्रदर्शनी का देखकर दर्शकों द्वारा पूछे गये विभिन्न प्रश्नों का उत्तर देते हुए स्मरिम अध्यक्ष डॉ0 एस0के0 वर्मा ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण की ओर हमारा ठोस कदम तब तक सही नहीं उठा सकता जब तक उसकों हम अपनी मानसिकता की पवित्र भूमि को उस विचारधारा के अनवरत प्रवाह से नहीं सींचे। इस कार्य में मानसाध्यात्मिक साधना और माइक्रोवाइटा का समुचित प्रयोग ही सही अर्थों में कारगर सिद्ध हो सकता है।
सोसायटी सचिव डॉ0 वर्तिका जैन ने इस अवसर पर सोसायटी द्वारा चलाये जा रहे ‘सेमल संरक्षण अभियान’ पर प्रकाश डालते हुए, सोसायटी द्वारा अब तक किये गये प्रयासों की विस्तृत विवेचना की।
संयुक्त सचिव गिरधारी सोनी के मार्ग निर्देशन में लोगों ने सेमल सरंक्षण अभियान पत्रक तथा सोसायटी बुलेटिन ‘बोमरिम’ की प्रतियां भी वितरित की । इस कार्य में सोसायटी सदस्यों डॉ0 अनिता जैना व सोनाली सिंह का भी सहयोग रहा।
सोसायटी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उप वन संरक्षक उदयपुर (दक्षिण) श्री आर.के. जैन ने प्रथम वर्ष के साथ ही सेमल के 25 पौधों को एक साथ केन्द्रीय कारागृह परिसर में लगाने का आग्रह किया और इस वर्ष के सेमल संरक्षण अभियान की शुरुआत वहीं से करने का आगाज किया ।
यह खबर निम्न श्रेणियों पर भी है: जल - उर्जा सरक्षण
Your Comments ! Share Your Openion
Latest Videos @ Pressnote.in
Rank #1 :: Big Boss
Rank #2 :: MTV Roadies
Rank #3 :: Comedy Circus
Rank #4 :: Aap Ki Kachehri
Rank #5 :: Boogie Woogie
Rank #6 :: Dance India Dance
Rank #7 :: Entertainment Ke Liye Kuch Bhi Karega
Rank #8 :: Fear Factor India
Rank #9 :: Just Dance
Rank #10 :: Indian Idol
About Us
Group Edior : Mr. Virendra Shrivastava
Editor : Dr. Munesh Arora
Best Viewed in IE6+, Mozilla 3+ (1024 x 768 px)
For any queries please mail us at :
newsdesk@pressnote.in
Top 11
The Udaipur
CopyRight : Pressnote.in
WCAG