UP दैनिक जागरण का एकछत्र राज्य

( Read 6958 Times)

05 Dec, 10 19:25
Share |
Print This Page

UP दैनिक जागरण का एकछत्र राज्य इंडियन रीडरशिप सर्वे 2010 की तीसरी तिमाही के नतीजे बता रहे हैं हिन्दी मीडिया मार्केट के लिहाज से तीन महत्वपूर्ण बाजारों में अलग अलग अखबारों का बोलबाला है. आबादी के लिहाज से सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में जहां दैनिक जागरण का एकछत्र राज्य है वहीं मध्य प्रदेश में दैनिक भास्कर की पकड़ बरकरार है तो बिहार में हिन्दुस्तान का बोलबाला है.
उत्तर प्रदेश
‘आईआरएस’ की तीसरी तिमाही के जारी नतीजों में, एआईआर (एवरेज इश्यू रीडरशिप) के मुताबिक उत्तर प्रदेश के टॉप टेन, हिंदी अखबारों में, ‘दैनिक जागरण’ नंबर वन पर काबिज है। ‘अमर उजाला’ दूसरे और ‘हिन्दुस्तान’ तीसरे नंबर पर हैं। बढ़ोत्तरी के लिहाज से देखें तो ‘दैनिक जागरण’, ‘अमर उजाला’, ‘हिन्दुस्तान’, ‘राष्ट्रीय सहारा’, और ‘नवभारत टाइम्स’ अपनी रीडरशिप बढ़ाने में कामयाब रहे हैं। जबकि, ‘आई नेक्स्ट’, ‘डीएलए’, ‘पंजाब केसरी’ और ‘दैनिक भास्कर’ को रीडरशिप में कमी का सामना करना पड़ा है। ‘दैनिक जागरण’ 89 लाख 45 हजार रीडरशिप के साथ, उत्तर प्रदेश में नंबर वन है। तीसरी तिमाही के दौरान, उसने रीडरशिप में 98 हजार का इजाफा दर्ज किया है। दूसरी तिमाही के दौरान, उसकी रीडरशिप 88 लाख 47 हजार थी। ‘अमर उजाला’ 67 लाख 49 हजार रीडरशिप के साथ, दूसरे नंबर पर है। तीसरे तिमाही के दौरान, उसकी रीडरशिप 2 लाख 24 हजार बढ़ी है। दूसरी तिमाही के दौरान, उसकी रीडरशिप 65 लाख 25 हजार थी। ‘हिन्दुस्तान’, 31 लाख 89 हजार रीडरशिप के साथ तीसरे नंबर पर है। तीसरी तिमाही के दौरान उसने 2 लाख 70 हजार की बढ़ोत्तरी दर्ज की है, जो सबसे अधिक है। दूसरी तिमाही के दौरान, हिन्दुस्तान की रीडरशिप 29 लाख 19 हजार थी। चौथे नंबर पर, ‘आज’ का कब्जा बरकरार रहा है। तीसरी तिमाही के जारी नतीजों के मुताबिक, ‘आज’ की रीडरशिप 6 लाख 81 हजार है और इस दौरान यह अपनी रीडरशिप में 44 हजार की बढ़ोत्तरी दर्ज करने में कामयाब रहा है। दूसरी तिमाही के दौरान, इसकी रीडरशिप 6 लाख 37 हजार थी। पांचवें नंबर पर, ‘राष्ट्रीय सहारा’ ने ‘आई नेक्स्ट’ को बेदखल करके कब्जा जमाया है। तीसरी तिमाही के नतीजों के मुताबिक, ‘राष्ट्रीय सहारा’ की रीडरशिप, 5 लाख 70 हजार है और इस दौरान इसने अपनी रीडरशिप में 46 हजार की बढ़ोतरी दर्ज की है। दूसरी तिमाही के दौरान, उसकी रीडरशिप 5 लाख 24 हजार थी। ‘आई नेक्स्ट’ एक पायदान फिसलकर छठे नंबर पर पहुंच गया है। तीसरी तिमाही के नतीजों के मुताबिक, उसकी रीडरशिप 5 लाख 58 हजार है। और इस दौरान उसकी रीडरशिप में, 55हजार की कमी आई है। दूसरी तिमाही के दौरान, उसकी रीडरशिप 6 लाख 13 हजार थी और वह पांचवें नंबर पर था। सातवें नंबर पर, ‘डीएलए’ का कब्जा बरकरार रहा है और तीसरी तिमाही के दौरान उसकी रीडरशिप 4 लाख 25 हजार दर्ज की गई है। लेकिन इस दौरान, उसकी रीडरशिप में 14 हजार की कमी आई है। दूसरी तिमाही के दौरान, उसकी रीडरशिप 4 लाख 39हजार थी। ‘नवभारत टाइम्स’ ने ‘पजांब केसरी’ को बेदखल कर के, आंठवे नंबर पर कब्जा जमाया है। तीसरी तिमाही में, उसकी रीडरशिप 90 हजार रही है और इस दौरान उसमें 8 हजार का इजाफा हुआ है। दूसरी तिमाही के दौरान, उसकी रीडरशिप 82 हजार दर्ज की गई थी और वह नौवें नंबर पर रहा था। ‘दैनिक भास्कर’ 46 हजार की रीडरशिप के साथ दसवें नंबर पर है। तीसरी तिमाही के दौरान, उसकी रीडरशिप में 25 हजार की कमी दर्ज की गई है। दूसरी तिमाही के दौरान, उसकी रीडरशिप 71 हजार रही थी। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में, ‘दैनिक भास्कर’ का फिलहाल कोई संस्करण नहीं है।
मध्य प्रदेश
मध्यप्रदेश में भी अधिकत्तर अखबारों की पाठक संख्या में बढ़ोतरी हुई है। ‘दैनिक भास्कर’ ने अपने साथ 1 लाख 56 हजार नए पाठक जोड़ें हैं। इसकी पाठक संख्या, दूसरी तिमाही में 32 लाख 1 हजार थी जो कि इस बार बढ़कर 33 लाख 57 हजार हो गई है।
वहीं दूसरी तिमाही की तरह इस बार भी, ‘नईदुनिया’ अपने साथ 99 हजार नए पाठक जोड़कर, दूसरे नंबर पर काबिज है। इसकी पाठक संख्या बढ़कर 10 लाख 81 हजार हो गई है। वहीं, तीसरे नंबर पर ‘पत्रिका’ रही जिसकी पाठक संख्या में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसकी पाठक संख्या 7 लाख 25 हजार से बढ़कर 9 लाख 37 हजार हो गई है। वहीं चौथे स्थान पर, अपना कब्जा जमाने में ‘राज एक्सप्रेस’ ने सफलता पाई। इसकी पाठक संख्या में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं देखी गई। इसकी पाठक संख्या दूसरी तिमाही में 6 लाख 12 हजार थी जो कि इस बार 6 हजार बढ़कर, 6 लाख 18 हजार हो गई है। पांचवे नंबर पर ‘नवभारत’ रहा जिसकी पाठक संख्या में 17 हजार की कमी दर्ज की गई है। इसकी पाठक संख्या अब 3 लाख 31 हजार रह गई है। ‘दैनिक जागरण’ ने अपने 43 हजार पाठक गंवाए है। ‘दैनिक जागरण’ छठे स्थान पर बना हुआ है। इस बार इसकी पाठक संख्या 2 लाख 96 हजार रह गई है। सांतवे स्थान पर रहे, ‘हरिभूमि’ ने अपने साथ 75 हजार नए पाठक जोड़े हैं। इसकी पाठक संख्या 2 लाख 11 हजार से बढ़कर 2 लाख 86 हजार हो गई है। आंठवे स्थान पर, ‘दैनिक अग्निबाण’ ने भी अपने 4 हजार पाठक गंवाए हैं। इसकी पाठक संख्या अब घटकर, 2 लाख 48 हजार रह गई है। ‘नवदुनिया’ ने भी अपने साथ 31 हजार नए पाठक जोड़े हैँ। और नवें स्थान पर बना हुआ है। इसकी पाठक संख्या 1 लाख 43 हजार से बढ़कर 1 लाख 74 हजार हो गई है। वहीं दसवें स्थान पर, ‘दैनिक प्रभात किरण’ रहा जिसकी पाठक संख्या 73 हजार से बढ़कर 99 हजार हो गई है।


बिहार
बिहार में अख़बारों की पाठक संख्या में कहीं बढ़ोतरी, तो कहीं कमी देखने को मिली। कई अख़बारों ने अपने साथ नए पाठकों को जोड़ा है, तो कईयों ने अपने पाठक गवांए हैं। 45 लाख 15 हजार पाठकों के साथ हिन्दुस्तान पहले नंबर पर बना हुआ है। हिन्दुस्तान अपने साथ 2 लाख 21 हजार नए पाठक जोड़ने में कामयाब हुआ। इसकी पाठक संख्या, दूसरी तिमाही में 42 लाख 94 हजार थी। दूसरे नंबर पर, पिछली बार की तरह, ‘दैनिक जागरण’ ही बना हुआ है। ‘जागरण’ की पाठक संख्या में बढ़ोतरी हुई है लेकिन ज्यादा नहीं। इसकी पाठक संख्या, दूसरी तिमाही में 25 लाख 12 हजार थी, जो 15 हजार बढ़ोतरी के साथ इस बार 25 लाख 27 हजार हो गई है। तीसरे नंबर काबिज ‘आज’ ने भी अपनी रीडरशिप में बढ़ोतरी की है। ‘आज’ ने अपने साथ 26 हजार नए पाठक जोड़े हैं। अब इसकी पाठक संख्या, बढ़कर 2 लाख 64 हजार हो गई है, जो दूसरी तिमाही में 2 लाख 38 हजार थी। चौथे नंबर पर, ‘प्रभात खबर’ ने अपना कब्जा जमाया हुआ है। लेकिन ‘प्रभात खबर’ के पाठकों में इस बार कभी आई है। ‘प्रभात खबर’ ने अपने 17 हजार पाठक गंवाए है। ‘प्रभात खबर’ की रीडरशिप अब 2 लाख 31 हजार से घटकर 2 लाख 14 हजार रह गई है। पांचवे स्थान पर 1 लाख 2 हजार पाठक संख्या के साथ, ‘राष्ट्रीय सहारा’ रहा। पिछली तिमाही की अपेक्षा 16 हजार पाठकों की कमी हुई है।
Share on: Facebook del.icio.us Digg StumbleUpon Twitter
यह खबर निम्न श्रेणियों पर भी है:
Your Comments ! Share Your Openion
Latest Videos @ Pressnote.in
Rank #1 :: Sikkim Manipal University Distance Education
Rank #2 :: ICFAI University Distance Education
Rank #3 :: IGNOU - Indira Gandhi National Open University
Rank #4 :: Fakir Mohan University Distance Education
Rank #5 :: The Tamil Nadu Dr. Ambedkar Law University Distance Education
Rank #6 :: GITAM University Distance Education
Rank #7 :: Hyderabad University Distance Education
Rank #8 :: Kalyani University Distance Education
Rank #9 :: St.Peter'sUniversity Distance Education
Rank #10 :: Alagappa University Distance Education
About Us
Group Edior : Mr. Virendra Shrivastava
Editor : Dr. Munesh Arora
Best Viewed in IE6+, Mozilla 3+ (1024 x 768 px)
For any queries please mail us at :
newsdesk@pressnote.in
Top 11
The Udaipur
CopyRight : Pressnote.in
WCAG