अखिल कुमार को आईओएस ने किया अनुबंधित
|
This story has been read 975 times.
|
Share |
|
Tuesday 24 Nov, 2009 11:26 AM
नई दिल्ली। बीजिंग ओलंपिक क्वालीफायर और विश्व कप कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज अखिल कुमार ने खेल प्रबंधन कंपनी इनफिनिटी आप्टिमल सोल्यूशन (आईओएस) के साथ करार किया है। आईओएस ने सोमवार को यहां एक बयान में कहा कि हमने मुक्केबाजी के क्षेत्र अपना नाम कमाने वाले एमेच्योर मुक्केबाज अखिल कुमार और भारत के एकमात्र प शेवर मुक्केबाज प्रदीप कुमार के साथ करार किया है। आईओएस का साथ छोड़कर हाल ही में ओलंपिक कांस्य पदक विजेता विजेंद्र कुमार ने परसेप्ट स्पोर्ट्स मैनेजमेंट का हाथ थामा था। दक्षिण अफ्रीका में अपनी चोटिल कलाई का इलाज करा रहे अखिल ने कहा कि मैं आईओएस से जुड़कर काफी प्रसन्न हूं। यह कंपनी काफी समय से भारत में मुक्केबाजी खेल को आगे बढ़ाने के लिए शानदार काम कर रही है। यह कंपनी मेरे व्यवसायिक हित का भी ध्यान रखेगी। मुझे उम्मीद है कि इससे जुड़ने के बाद मेरे खेल में और निखार आएगा। हरियाणा के प्रदीप कुमार को भारत के दौरे पर आया एक दल आस्ट्रेलिया ले गया था जहां वह पेशेवर सर्किट में भाग ले रहा है। आईओएस के सीईओ ने कहा कि हमें प्रदीप और अखिल को अपने साथ जोड़कर काफी प्रसन्नता हो रही है। दोनों ही मुक्केबाजों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने की क्षमता है।
साभार / स्त्रोत -
|