आंदोलन के लिए गुर्जरों की चेतावनी
|
This story has been read 943 times.
|
Share |
|
Tuesday 24 Nov, 2009 11:18 AM
जयपुर। गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला ने फिर एक बार आरक्षण मुद्दे पर सरकार को 11 दिन का समय देते हुए चेताया है। कर्नल बैंसला ने कहा कि यदि राज्य सरकार ने गुर्जर आरक्षण के मामले में 11 दिन में सकारात्मक पक्ष रखकर उसका हल नहीं निकाला तो पांच लाख गुर्जरों के साथ दूबली में महापड़ाव डाला जाएगा।
सोमवार क दिन दूबली के देवनारायण मंदिर में आयोजित गुर्जर समाज की सभा में किरोड़ी ने कहा कि गुर्जर समाज के साथ अन्याय को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अगले महापड़ाव की तैयारियों के लिए हर महिला से एक मण आटा तैयार रखने को कहा। गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष कैप्टन हरप्रसाद तंवर ने सीएम से गुर्जर आरक्षण मामले में उचित कदम उठाने की मांग की। गुर्जरों को पांच फीसदी आरक्षण नहीं मिलने तक राज्य सरकार की भर्तियों में एक भी पद पर भर्ती नहीं होने की चेतावनी देते हुए सरकार से आर-पार की लड़ाई के लिए समाज बंधुओं को तैयार रहने को कहा।
साभार / स्त्रोत - jagran.com
|