जेबी पटनायक बने गवर्नर
|
This story has been read 449 times.
|
Share |
|
Sunday 22 Nov, 2009 07:36 AM
नई दिल्ली। झारखंड के राज्यपाल के तौर पर चर्चा में रहे असम के मौजूदा राज्यपाल सैयद सिब्ते रजी को दूसरा कार्यकाल नहीं मिलेगा। सरकार ने उड़ीसा के वयोवृद्ध कांग्रेसी दिग्गज पूर्व मुख्यमंत्री जेबी पटनायक को असम का नया राज्यपाल बनाने का फैसला किया है। इसी तरह गुजरात के राज्यपाल नवल किशोर शर्मा को भी दूसरी पार नहीं मिली है। हाल ही में त्रिपुरा की राज्यपाल बनाई गई डा. कमला अब गुजरात के राजभवन जाएंगी।
राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने शनिवार को दो नए राज्यपालों की नियुक्ति और एक के तबादले के सरकार के फैसले पर मुहर लगा दी। जेबी पटनायक के अलावा राज्यपाल बने दूसरे कांग्रेसी हैं महाराष्ट्र के डा. डीवाई पाटिल। झारखंड में अनियमितताओं को लेकर उठे कई सवालों और रजी के ओएसी के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद से ही यह तय हो गया था कि उन्हें दोबारा राजभवन नहीं भेजा जाएगा। इसी विवाद की वजह से केंद्र ने उनका तबादला झारखंड से असम कर दिया था।
जेबी पटनायक अब 9 दिसंबर के बाद असम के राज्यपाल का पद संभालेंगे, क्योंकि उसी दिन सिब्ते रजी का कार्यकाल खत्म हो रहा है। चूंकि कांग्रेस नेतृत्व ने सिद्धांतत: यह फैसला कर रखा है कि पुराने चेहरों को ही बार-बार राजभवन भेजने की बजाय बाहर बैठे लोगों को भी मौका दिया जाए, इसीलिए नवल किशोर शर्मा को भी सेवा विस्तार नहीं मिल पाया है।
साभार / स्त्रोत -
|