| पहला पन्‍ना | सम्‍पर्क करें | राय दें |  हमें होम पेज चुने  | पसंदीदा में जोडें   

हिन्‍दी समाचार | अंग्रेजी समाचार | सदस्‍य | फोटो गैलेरीं | ग्रीटिंग कार्ड | सर्च | राय दें

पहला पन्‍ना | खास खबरें | भारत | दिल्‍ली | खाना खजाना | साहित्‍य | शख्सियत | सिनेमा जगत | उदयपुर | चुटकुले |
मधुमती | धर्म कर्म | भारत पर्यटन | डूंगरपुर | बांसवाड़ा | चित्तौड़गढ़ | राजसमन्द | हनुमानगढ | क्रिकेट | सी एम प्लस |
Life Style | संस्‍थागत समाचार | फोटो-फीचर | जोधपुर | भीलवाड़ा | राजस्थान | अन्तर्राष्ट्रीय | अन्य राज्य | अजमेर | सरकारी आदेश |
prashants corner | बीकानेर | उत्सव-व्रत कथा | पंचायत चुनाव | गीत-गजल | व्यापार | निरंकुश आवाज़ | शिल्पग्राम उत्सव | सखी-मंगला | सम्पादकीय |
समसामायिक | जीवोत्थान | टेक्‍नोलोजी
| स्वास्थ्य |

     


रहमान के लिए हिंदी में कविताएं ...


This story has been read 381 times. Share



Friday 20 Nov, 2009 07:48 AM रहमान के लिए हिंदी में कविताएं ... मुंबई कहते हैं सफलता का जुनून सिर चढ़कर बोलता है। बॉलीवुड में सफलता के पायदान चढ़ती जा रहीं कट्रीना कैफ की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। कट्रीना का हिंदी में हाथ जरा तंग है, यह बात सभी जानते हैं। लेकिन उगते सूरज को दुनिया सलाम करती है। अब कट्रीना ऑस्कर विजेता दिग्गज संगीतकार एआर रहमान के लिए हिंदी में कविताएं गा ंगी। ये कविताएं नर्सरी के बच्चों के लिए होंगी। चर्चा है कि कट्रीना अंग्रेजी में ही ये कविताएं गाने वाली थीं लेकिन अब वह हिंदी में गाएंगी। वह कहती हैं कि मुझे हमेशा से नई चुनौतियां स्वीकार करना अच्छा लगता है। अंग्रेजी में गाना मेरे लिए आसान होता लेकिन मैंने कठिन रास्ते पर चलता ज्यादा बेहतर समझा। कट्रीना जरा संभलकर, यहां कौन, कब, कहां हिट और फ्लॉप हो जाए, कहा नहीं जा सकता। ये है मुंबई मेरी जान ऐ दिल है मुश्किल जीना यहां, जरा हटके, जरा बचके, ये है बांबे (मुंबई) मेरी जान। फिल्म सीआईडी का यह गाना शाहरुख पर बिल्कुल सटीक बैठता है। कोरियोग्राफर-निर्माता-निर्देशक फराह खान कल तक शाहरुख को अपना सबसे पसंदीदा कलाकार बताते नहीं थकती थीं। जब उन्होंने अपनी आगामी फिल्म तीस मारखां के लीड रोल में बालीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार को लिया, तो अफवाहों का बाजार गर्म होना स्वाभाविक था। इससे पहले फराह ने अपनी दोनों फिल्मों मैं हूं न और ओम शांति ओम में शाहरुख को लीड रोल में लिया था। हालांकि फराह का कहना है कि मेरे और शाहरुख के बीच कोई तनाव नहीं है। तीस मार खां फराह-शिरीष कुंदर (फराह के पति) व अक्षय कुमार प्रोडक्शन के बैनर तले तैयार होगी। अब डॉन बनेंगे इमरान 1978 में रिलीज हुई चंद्रा बारोट निर्देशित अमिताभ बच्चन की दोहरी भूमिका से सजी डॉन। अमिताभ की डॉन जैसी भावभंगिमाएं, संवाद अदायगी और एक गुरूर, वहीं विजय के रूप में एक गाने-बजाने वाले का दोबारा से डॉन बनना। तब से लेकर आज तक लोगों पर डॉन का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। बॉलीवुड के मशहूर पटकथा लेखक और गीतकार जावेद अख्तर के बेटे फरहान अख्तर भी इस जादू से अछूते नहीं रहे। उन्होंने शाहरुख खान को लेकर डॉन बनाई। शाहरुख की बरसों की साध पूरी हुई, फिल्म ने कमाई भी की लेकिन 1978 का जलवा नहीं दोहरा पाई। अब सीरियल किसर यानी इमरान हाशमी अपनी अगली फिल्म वंस अपान ए टाइम इन मुंबई में अंडरव‌र्ल्ड डॉन की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म में उनका लुक अमिताभ बच्चन से प्रेरित है। इसमें इमरान अमिताभ के 70 के दशक के ड्रेसिंग स्टाइल में दिखेंगे। फिल्म में बॉलीवुड और अंडरव‌र्ल्ड के संबंधों को दर्शाया गया है। फिल्म की शूटिंग अगले साल जनवरी में पूरी होगी। शाहरुख के हश्र के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि डॉन बनकर इमरान क्या हासिल करते हैं।

साभार / स्‍त्रोत - jagran.com


Advertisement

खबरें और भी है

आने वाले दिनों में पार्टी सफलता प्राप्त करेगी: गडकरी
एमएमएफएए में 93 प्रतिभाशाली विद्यार्थी होंगे सम्मानित
फैशन शो ‘श्रृंगार’ बना आकर्षण का केन्द्र
26 जिला परिषदों पर कांग्रेस का परचम
असफलता सब कुछ सिखाती है: शाहरूख
नालंदा में अंतरराष्ट्रीय विवि बनाने का कार्य शुरू
कुंभ में संतों का भेष नहीं धर पाएंगे आतंकी
मिले सुर मेरा में मास्टर ब्लास्टर को होंगें शामिल
भीलवाडा ने मिलाया हाथ से हाथ
- राजसमंद, आमेट व भीम में भाजपा का कब्जा
8 में कांग्रेस और तीन में भाजपा काबिज
जताया प्रदेशवासियों का आभार
बहुरंगी संस्कृति के मिलन पर प्रसन्नता
शिल्पग्राम का 22 वाँ स्थापना दिवस
महंगाई के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार
   ताजा वीडियों
Error: config file ./video/cpmfetch_config.php specified but was not found.

सर्व अधिकार सुरक्षित । यह वेबसाइट लेक्‍सपेरेडाइज डाट काम द्धारा बनायी गयी है