नया अध्यक्ष बनने के बाद ही संन्यास लेंगे
|
This story has been read 420 times.
|
Share |
|
Sunday 08 Nov, 2009 11:10 AM
नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने बीजेपी के सीनियर नेता लाल कृष्ण आडवाणी के तत्काल राजनीति से संन्यास लेने की अटकलों को सिरे से खारिज किया है। संघ ने कहा है कि आडवाणी अगले साल नया बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद ही संन्यास लेंगे।
इससे पहले यह कयास लगाया जा रहा था कि आडवाणी रविवार को अपने 82 वें जन मदिन के मौके पर राजनीति को अलविदा कह देंगे।
आरएसएस के नेता राम माधव ने कहा, 'बीजेपी के मौजूदा अध्यक्ष का कार्यकाल दिसंबर में खत्म हो रहा है। नया अध्यक्ष चुने जाने से जुड़ी औपचारिकताएं जनवरी के आखिर तक ही पूरी होंगी। एक बार यह काम हो जाए, उसके बाद आडवाणी हट सकते हैं, जैसा कि पहले फैसला हुआ था।' बीजेपी के सूत्रों का कहना है कि आडवाणी फरवरी 2010 तक विपक्ष के नेता का छोड़ सकते हैं। राम माधव ने कहा कि पार्टी के नेतृत्व से जुड़े मुद्दों पर पिछले महीने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और बीजेपी नेतृत्व की बातचीत हुई।
इससे पहले भागवत ने एक टीवी चैनल के साथ बातचीत में कहा था कि बीजेपी का नया अध्यक्ष दिल्ली से बाहर का होगा। भागवत ने साफ कहा था कि अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, वैंकेया नायडू और अनंत कुमार जैसे नेताओं को बीजेपी की कमान नहीं मिलेगी।
साभार / स्त्रोत -
|