समाजशास्त्री प्रो. चौहान का निधन
|
This story has been read 320 times.
|
Share |
|
Wednesday 04 Nov, 2009 09:39 AM
उदयपुर। देश के जाने-माने समाजशास्त्री एवं राज्य में समाज शास्त्र के जनक प्रो. ब्रजराज चौहान का निधन हो गया। प्रो. चौहान का जन्म 1 मार्च 1927 को उत्तरप्रदेश के इटावा कस्बे में हुआ। उनके पिता स्व. रणबहादुर सिंह चौहान महाराणा भूपाल नोबल्स महाविद्यालय के प्रथम प्रधानाचार्य थे। प्रो. चौहान की शिक्षा-दीक्षा उदयपु एवं लखनऊ में हुई। प्रो. चौहान ने उदयपुर, सागर, आगरा के महाविद्यालय व विश्वविद्यालय में अध्यापन व शोध कार्य किया। आप भारतीय समाजशास्त्र परिषद नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। पिछले 17 वर्षों से आप उदयपुर के सामाजिक कार्यों में सक्रिय थे। प्रो. चौहान ने अध्यापन के साथ-साथ खेलों में भी अच्छा कार्य किया। आप क्रिकेट के बहुत अच्छे खिलाडी थे तथा राजस्थान से रणजी ट्राफी खेलते हुए सेंचुरी बल्लेबाज रहे। यह जानकारी शान्तिलाल भण्डारी सजीव सेवा समिति के संस्थापक ने एक विज्ञप्ति में दी।
साभार / स्त्रोत -
|